उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं

0
58
उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से अभी और कुछ दिन और राहत नहीं है। पंजाब में शीतलहर अगले कुछ इसी तरह से जारी रहेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक शीत लहर और कोहरे से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को ऐसे मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
कड़ाके की ठंड को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों को खास ख्याल रखने की जरूरत है। जबकि आम लोगों को बाहर निकलते समय ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा, इसके बाद बठिंडा में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अगले कुछ दिनों में घने कोहरे का भी अनुमान जताया गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा जैसे कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में पारा गिरेगा जबकि यूपी में अलर्ट जारी हैं। अन्य जिलों शहीद भगत सिंह नगर 5.7 डिग्री, पटियाला 6.2, फतेहगढ़ साहिब 6.3, रोपड़ 6.5, अमृतसर 6.8, बरनाला 7.1, लुधियाना 7.1, फरीदकोट 7.2, जालंधर में तापमान 7.2 मुक्तसर में 7.4 , पठानकोट में 8.4और मोगा में 7.3 रिकॉर्ड किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here