चंडीगढ़ के स्कूलों का टाइम बदला:अब सुबह 9 बजे खुलेंगे, स्टाफ आधा घंटा पहले पहुंचेगा

0
49

चंडीगढ़ में स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में एक बार फिर बदलाव हुआ है। शिक्षा विभाग द्वारा पहली से 12वीं कक्षा तक के लिए अलग अलग समय निर्धारित किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के डायरेक्टर हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार स्कूलों के समय किया गया बदलाव 31 मार्च 2023 तक रहेगा।

अब ये रहेगा टाइम
पहली से पांचवी कक्षा के स्टाफ के लिए सुबह पहली शिफ्ट में 10:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। जबकि स्टूडेंट्स के लिए दूसरी शिफ्ट में निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 तक है। कक्षा छठी से आगे की कक्षाओं के स्टाफ के लिए मॉर्निंग शिफ्ट का समय सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। स्टूडेंट्स के लिए निर्धारित समय दूसरी शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 01:15 बजे तक है।

इनके अलावा सिंगल शिफ्ट में अन्य सभी कक्षाओं के स्टाफ के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे समय निर्धारित है। जबकि स्टूडेंट्स के लिए तय किया गया निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2:20 बजे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here