पंजाब में बढ़ती ठंड के मद्देनजर स्कूलों और आंगनबाड़ी सेंटरों में सरकार ने 8 जनवरी 2023 तक छुटि्टयां घोषित कर दी गई हैं। छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है। स्कूल और आंगनबाड़ी सेंटर अब 9 जनवरी 2023 को खोले जाएंगे। सरकार ने सभी सरकारी, एडिड और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी।
राज्य में बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते पंजाब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। इस संबंध में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते स्कूली छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त व निजी स्कूलों को पंजाब की छुट्टियों को 2 जनवरी 2023 से बढ़ाकर 8 जनवरी 2023 कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब सरकार ने बढ़ती ठंड के कारण स्कूली छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर पहले 2 जनवरी तक अवकाश घोषित किए लेकिन ठंड का प्रकोप कम नहीं होने पर 1 जनवरी को अवकाश की समय सीमा को बढ़ाकर 8 जनवरी तक किया गया है।