हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही वनडे सीरिज से पहले भारतीय क्रिकेटर्स तमिल एक्टर जूनियर NTR से मिलने पहुंचे। मंगलवार को स्पिनर युजवेंद्र चहल और सूर्यकुमार यादव ने Jr.NTR के साथ फोटोज पोस्ट की। ये फोटोज सोशल मीडिया में खूब पसंद किए जा रहे हैं। इससे पहले भारतीय क्रिकेटर त्रिवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी मंदिर भी पहुंचे थे।
सूर्यकुमार यादव ने कैप्शन में लिखा, ‘आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, भाई!’ RRR को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर एक बार फिर बधाई।’ जूनियर NTR ने भी इन दोनों को जवाब दिया।
युजवेंद्र चहल ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जनता के हीरो जूनियर NTR से मिलना खुशी की बात थी। वे एक जेंटलमैन हैं और गोल्डन ग्लोब जीतने पर बधाई। हम सभी को आप पर गर्व है।’
यश से मिले थे पंड्या
कुछ दिन पहले भारत के उपकप्तान हार्दिक पंड्या ने साउथ सुपर स्टार यश के साथ फोटोज पोस्ट की थी। हार्दिक के साथ क्रुणाल भी थे।

रात में खिलाड़ियों के साथ घूमते देखा गया
रविवार रात जूनियर NTR को टीम इंडिया के सितारों के साथ घूमते देखा गया है। भारतीय क्रिकेटर्स में युजवेंद्र चहल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और शार्दुल ठाकुर शामिल थे।