मशहूर शायर, लेखक और पटकथा लेखक जावेद अख्तर शनिवार को गुरु नगरी पहुंचे। एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए जावेद अख्तर ने मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि ये गांव के लोग बहुत सच्चे होते हैं। वो भी बहुत सच्चा इंसान था और समाज को सच्चे इंसान पसंद नहीं आते क्योंकि उनके पास सच्चे इंसानों की बातों का कोई जवाब नहीं होता। उनके साथ जो हुआ है, वो सभी को पता है। जो लोग पंजाबी का एक शब्द भी नहीं जानते, वो भी ये जानते हैं कि उनके साथ क्या हुआ। मेरी संवेदना उनके दोस्तों, परिवार वालों के साथ है।