आज नए साल की सुबह फैंस आए कहा- दो हजार बाई (2022) ने साड्डा बाई खो लेया। इतनी बात कहकर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर अपने आंसू नहीं रोक पाई और बेटे को याद करके भावुक हो गई। उन्होंने बताया कि उस समय भी फैंस के शब्दों को सुन वो खुद को रोने से नहीं रोक पाई। रविवार के दिन वह गांव मूसा में हवेली में फैंस से मिली। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के विदेश दौरे पर होने के चलते उन्होंने इस सप्ताह फैंस के साथ अपना दुख सांझा किया और सरकार से फिर इंसाफ की गुहार लगाई।
इंसाफ की गुहार लगाकर थक गए
मां चरण कौर ने कहा कि अब सरकार से इंसाफ की गुहार लगा कर वह थक चुके हैं। पकड़े गए सभी आरोपी घटना को अंजाम देने वाले हैं, लेकिन इस घटना को करवाने वाले अभी भी पकड़े नहीं गए। उनके नाम परिवार पुलिस को दे चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आरोपियों को लंबी उम्र मिले
चरण कौर ने इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के आरोपियों की लंबी उम्र मांगी। लेकिन इसके साथ ही कहा कि उनके साथ ऐसी घटनाएं हों, जिनसे वह सारी उम्र याद करते रहें कि उन्होंने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ा है।
सिद्धू ने कभी अपने लिया कुछ नहीं मांगा
नए साल की सुबह मां चरण कौर सिद्धू मूसेवाला को याद कर भावुक हो गईं। उनका कहना था कि नए साल की सुबह सिद्धू उन्हें शुभकामनाएं देता था और परमात्मा से संसार की खुशियां मांगता था। लेकिन उसने कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा। काश अगर सिद्धू ने परमात्मा से अपनी खुशियां मांगी होती तो शायद वह आज उनके बीच होता।