गायिका अफसाना खान की तबियत खराबःअस्पताल में भर्ती, इंस्टा पर तस्वीरें की सांझा

0
54

मशहूर गायिका अफसाना खान की तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में दाखिल है। इस संबंधित जानकारी खुद अफसाना खान ने इंस्टाग्राम से तस्वीरें सांझा करके दी है। अफसाना खान पहली तस्वीर में अस्पताल के बैड पर लेटी नजर आ रही है। तस्वीर में अस्पताल का नाम भी दिख रहा है।

एमकेयर अस्पताल, जीरकपुर से सांझी की इस तस्वीर के साथ अफसाना खान ने  ‘Not Well’ लिखा है। दूसरी तस्वीर अफसाना खान ने अपने हाथ की सांझी की है, जिसमें उसके हाथ पर ग्लूकोज के लिए सूई लगी नजर आ रही है। फिलहाल यह पता नहीं लगा है कि अफसाना खान को क्या हुआ। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here