पेट की मालिश के लाभः दूर हो सकती है कब्ज सहित ये 4 समस्याएं

0
50

क्या आप जानते हैं कि पेट के मसाज से आपको कितने सेहत के लाभ मिल सकते हैं। आयुर्वेद में पेट की मालिश करने की परंपरा सदियों पुरानी है। यह पाचन से लेकर खराब पेट तनाव आंतों में होने वाले दर्द को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। पेट मसाज से जुड़े कुछ टिप्स आपको बताते हैं, जिन्हें आप सुझाव की तरह ले सकते हैं और अगर इन्हें अमली तौर पर यूज करना है तो संबंधित डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

  • पेट की मालिश करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और इसके बाद हाथों पर तेल लगाएं। तेल के साथ पेट की गोलाई में मसाज करें। इस प्रक्रिया को 30 से 40 बार दोहराएं।अपने दिमाग को पूरी तरह से शांत करके मालिश करें 3 मिनट की मसाज से आपको कई समस्या से राहत मिल जाएगी।
  • पेट की मालिश करने से कब्ज से राहत मिल सकती है। दरअसल पेट की मालिश करने से पेट की मांसपेशियां कोमल होती है, साथ ही पाचन तंत्र को मजबूती मिल सकती है। इससे मल को ढीला करने में मदद मिल सकती है। कुछ स्टडी में पाया गया है कि पेट की मालिश करने से कब्ज की परेशानी को कम किया जा सकता है। अगर आप मसाज पिपरमेंट जैसे एसेंशियल ऑयल से कर रहे हैं तो इससे कब्ज की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता।
  • पेट की मालिश वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद है, नियमित रूप से की जाने वाली पेट की मालिश मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ाती है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा रोजाना पेट की मालिश करने से ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है समेत कई आंतरिक अंगों को राहत पहुंचता है।
  • पेट की मालिश करने से पाचन क्रिया को दुरुस्त किया जाता है। यह पेट के विषाक्त पदार्थों को कम करने के साथ-साथ पाचन प्रक्रिया में सुधार कर सकता है, इसके साथ ही ये पेट दर्द, अपच एसिडिटी जैसी समस्या को कम करने में प्रभावी रूप से काम कर सकता है।
  • पेट की मालिश करने से आपका मानसिक और शारीरिक तनाव कम हो सकता है। ये पेट में फंसी हुई गैस और मांसपेशियों में ऐंठन को कम कर सकता है। पेल्विक फ्लोर डिस्फंक्शन को भी बेहतर कर सकता है, भावनात्मक रूप से तनाव को भी कम किया जा सकता है।
  • पेट की मसाज करने से पोस्चर में सुधार लाया जा सकता है। यह मांसपेशियों को अधिक ढीला करते हैं, इससे गति और कार्यों में सुधार आती है पेट का पॉश्चर बेहतर होता है।
  • पतली कमर: पेट पर मसाज करने से वहां की मांसपेशियां टोंड हो जाती है, आपकी लटकती हुई कमर कुछ दिन में शेप में आ सकती है। इससे टमी भी टाइट बन जाती है।

हालांकि अगर आप प्रेगनेंट हैं, किडनी स्टोन, पेट में अल्सर है तो पेट की मालिश न करें

इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। ऑनएयर भारत इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here