अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग, 10 की मौत, 19 घायल

0
47

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रविवार को मास शूटिंग की घटना हुई है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान रात साढ़े 3 बजे यह फायरिंग मोंटेरी पार्क इलाके में हुई। कुछ खबरों में कहा गया है कि कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 19 घायल हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बताया गया है कि यह मामला रंगभेद से जुड़ा है। स्थानीय लोगों और एशियन कम्युनिटी के बीच हिंसा हुई। इसमें 17 साल का एक चीनी मूल का युवक भी मारा गया है। कुछ देर में पुलिस इस बारे में बयान जारी कर सकती है।

तेज म्यूजिक से फायरिंग का पता नहीं चला
‘स्काय न्यूज’ ने लोकल अथॉरिटीज के हवाले से खबर दी है कि घटना के वक्त बहुत तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था, लिहाजा काफी देर तक तक तो ये ही समझ नहीं आया कि आतिशबाजी हो रही है या फायरिंग। कुछ देर बाद घायल लोगों को भागते देखा गया तब जाकर सच्चाई का पता चला।

कुछ घायलों का सड़क पर बैठे ही उपचार किया गया

घटना के दौरान हजारों लोग मौजूद थे
पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त कई हजार लोग मौजूद थे। इसलिए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। यहां दो दिन का फेस्टिवल चल रहा था। इसके पहले भी इस इलाके में लोकल व्हाइट सोसायटी और एशियन कम्युनिटी के बीच हिंसा हो चुकी है। पिछले साल एक ऐसी ही घटना में 5 लोग मारे गए थे।

आधी रात को अचानक फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- मरने वालों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ सकता है। इसकी वजह यह है कि म्यूजिक के शोर में घायलों की आवाज दब गई और इस वजह से उन्हें काफी वक्त तक इलाज नहीं मिल सका। इसके अलावा वहां आधी रात को भी करीब 10 हजार लोग मौजूद थे। ऐसे में एम्बुलेंस को वहां पहुंचने में मुश्किल हुई।

चाइनीज कपल के घर घुसकर फायरिंग की

यह जगह लास एंजिलिस से महज 10 किलोमीटर दूर एक सबअर्बन यानी उपनगरीय इलाका है। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने एक चीनी कपल के घर में घुसकर भी फायरिंग की है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस घर के फुटेज भी सामने आए हैं। एक चश्मदीद ने कहा- हमलावरों की दुश्मनी वहां मौजूद लोगों से नहीं, बल्कि एक चीनी कपल से थी और इस वजह से इतने लोग मारे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here