अमेरिका में बुधवार को NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन्स) सिस्टम में खराबी के चलते सभी फ्लाइट्स ठप हो गई हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 1230 घरेलु और इंटरनेशनल फ्लाइट लेट हो चुकी हैं। 109 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इनमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। सिविल एविएशन की वेबसाइट पर इस बात की पुष्टि की गई है। अमेरिकी इतिहास में इस तरह की यह पहली घटना है।
एजेंसी ने क्या कहा
फेडरल एविएशन एजेंसी ने एक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा- NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन्स) सिस्टम ‘फेल’ हो गया है। हम ये नहीं कह सकते कि ये कब तक ठीक होगा। हालांकि इसे जल्द ठीक करने की कोशिशें जारी हैं।

भारत पर फिलहाल कोई असर नहीं
भारत में अमेरिका की उड़ान सेवाओं को कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत के सभी हवाईअड्डों पर परिचालन सामान्य है। अभी तक यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के सिस्टम में गड़बड़ी के बीच भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंसे
अमेरिका में उड़ान सेवाओं के ठप होने की वजह से सभी उड़ान सेवाओं पर असर पड़ा है। इससे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 1000 से ज्यादा उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
400 फ्लाइट्स देरी से ऑपरेट की जा रही
NBC न्यूज के मुताबिक करीब 400 फ्लाइट्स देरी से ऑपरेट की जा रही हैं। इनमें डोमेस्टिक और अब्रॉड के फ्लाइट्स ऑपरेशन्स शामिल हैं। अमेरिकी वक्त के मुताबिक सुबह 5.31 बजे यह टेक्निकल फॉल्ट सामने आया। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इसकी वजह क्या है। एविएशन की वेबसाइट पर कहा गया- टेक्निकल स्टाफ सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटा है।
कुल 760 फ्लाइट्स हुई रद्द
स्काय न्यूज के मुताबिक- कुल मिलाकर अब तक 760 फ्लाइट रद्द हुईं या देरी से ऑपरेट की जा रही हैं। फ्लाइट ट्रैकर FlightAware.com के मुताबिक- 91 फ्लाइट्स रद्द की जा चुकी हैं। FAA ने नए बयान में कहा- यह कंप्यूटर सिस्टम में आए टेक्निकल फॉल्ट की वजह से हुआ है। खराबी का पता चल गया है। फ्लाइट ऑपरेशन्स जल्द रीस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या है नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम
यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम पायलटों और अन्य उड़ान कर्मियों को खतरों या हवाई अड्डे की सुविधा सेवाओं में किसी भी बदलाव के बारे में अलर्ट करती है। इसके जरिए सामान्य प्रक्रियाओं को भी अपडेट किस जाता है। आज इसके जरिए कोई भी जानकारी साझा नहीं की जा पा रही थी। इस वजह से पूरे अमेरिका में विमान सेवाएं ठप हो गई। सभी उड़ानें ग्राउंड पर ही हैं। अमेरिकी नागरिक उड्डयन नियामक की वेबसाइट के हवाले से यह जानकारी दी गई।
NOTAM को बहाल करने के लिए काम जारी
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 6.45 बजे (ET) तक अमेरिका के अंदर या बाहर करीब 1200 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अब तक करीब 93 उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। यूनाइटेड स्टेट्स एफएए ने बताया कि FAA अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम (NOTAM) को बहाल करने के लिए काम कर रहा है। हम अंतिम सत्यापन जांच कर रहे हैं और सिस्टम को अभी पुनः लोड कर रहे हैं।