नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सिस्टम में समस्या आ गई है। इसके बाद सभी उड़ानों को रोक दिया गया है। हालांकि, ये खराबी क्या है और कैसे आई है, इसकी एयरपोर्ट अधिकारियों ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।
पोखरा में लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ था प्लेन
गौरतलब है कि 15 जनवरी को पोखरा में हुए प्लेन क्रैश में विमान ने इसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया था। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकराया था, जिससे उसमें आग लग गई थी।इस विमान में 5 भारतीय यात्री भी सवार थे। घटनास्थल से 2 मछुआरों को जीवित बचाया गया था।