न्यूजीलैंड में जैसिंडा अर्डर्न के बाद लेबर पार्टी के सांसद क्रिस हिपकिंस नए प्रधानमंत्री बनेंगे। क्रिस हिपकिंस को साल 2020 में महामारी से निपटने के लिए कोविड मिनिस्टर बनाया गया था। उस दौरान क्रिस के काम की दुनिया भर में सराहना हुई थी। कोरोना महामारी के तीन साल में न्यूजीलैंड में केवल 2,437 मौतें दर्ज की गई हैं।
फिलहाल क्रिस न्यूजीलैंड के पुलिस और एजुकेशन मिनिस्टर हैं। लेबर पार्टी के बीच उन्हें ट्रबल शूटर यानी मुसीबत खत्म करने वाला कहा जाता है। अक्टूबर में लेबर पार्टी को तीसरी बार देश की सत्ता में लाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।
जैसिंडा अर्डर्न 7 फरवरी को गवर्नर जनरल को देंगी इस्तीफा
क्रिस अर्डर्न को प्रधानमंत्री बनने के लिए रविवार को आधिकारिक तौर पर पार्टी का समर्थन हासिल करना होगा। वहीं जैसिंडा आधिकारिक तौर पर 7 फरवरी को अपना इस्तीफा गवर्नर जनरल को देंगी। जो किंग चार्ल्स 3 की ओर से उसे स्वीकार कर क्रिस हिपकिंस को प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे।
क्रिस के सामने कई चुनौतियों
जैसिंडा अर्डर्न ने अपनी इस्तीफे की घोषणा में कहा था कि वो थक गई हैं। प्रधानमंत्री होने की जिम्मेदारी निभाने के लिए उनमें हिम्मत नहीं बची है। वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि न्यूजीलैंड में लेबर पार्टी 2017 से सत्ता में है, ऐसे में एंटी इनकंबेंसी काफी ज्यादा है।
BBC के मुताबिक न्यूजीलैंड फिलहाल महंगाई और सामाजिक समानता से जूझ रहा है। जिसके चलते वहां लेबर पार्टी की लोकप्रियता में काफी कमी आई है। इन सभी चुनौतियों के लिए अब क्रिस को तैयार रहना होगा। न्यूजीलैंड में इसी साल अक्टूबर में चुनाव होने हैं।
2021 में दुनिया की सबसे महान नेता का खिताब मिला
मई 2021 में फॉर्च्यून मैगजीन ने प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न को दुनिया के सबसे महान नेताओं की लिस्ट में पहली रैंक दी थी। यह खिताब उनको कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में, क्राइस्ट चर्च घटना का संज्ञान लेने में और वाइट आइलैंड में ज्वालामुखी फटने की घटना में उनके काम के लिए मिला था।