केरल के त्रिवेंद्रम से मस्कट जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट तकनीकी समस्या के कारण लौट आई। एअर इंडिया के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक फ्लाइट ने त्रिवेंद्रम से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरी। इसके बाद फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम में खराबी आने के बाद 9.17 बजे लैंडिंग की। इस फ्लाइट में 105 यात्री सवार थे।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, सभी 105 यात्री और केबिन क्रू सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि एयरलाइन यात्रियों के लिए दूसरी उड़ान की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है और यहां से दोपहर एक बजे उड़ान भरने की उम्मीद है।