पंजाब में भारत जोड़ो यात्राः टी ब्रेक के बाद समराला चौंक के लिए निकले राहुल गांधी, किसान के घर चाय पी

0
50

पंजाब में दूसरे दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है। राहुल गांधी की यात्रा आज समराला चौक के लिए निकली। उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजावडिंग व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दिख रहे हैं। यात्रा के बाद राहुल दिल्ली लौट जाएंगे। कल लोहड़ी की वजह से यात्रा नहीं होगी।

यात्रा में कुछ बदलाव- इवनिंग वॉक नहीं होगी

पंजाब में यात्रा के दूसरे दिन भी बदलाव किया गया। सुरक्षा कारणों के चलते सुबह स्टार्ट पॉइंट को जसपालों से 1 कि.मी. आगे कद्दो चौक और समय 7 बजे से किया गया। आज इवनिंग वॉक को नहीं रखा गया है। वहीं राहुल गांधी आज अपने पुराने रंग टी-शर्ट व बिना पगड़ी के ही दिखे। 9 बजे राहुल गांधी ने पहली टी-ब्रेक ली। वह एक साधारण किसान कर्म सिंह के घर पहुंचे जो साहनेवाल के गांव नंदपुर के रहने वाले हैं। इस दौरान राहुल गांधी का हमशक्ल युवक भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों ने हमशक्ल के साथ सेल्फी भी ली।

लोगों से मिलते हुए राहलु गांधी, दूसरी तस्वीर में राहुल गांधी के हमशक्ल के साथ सेल्फी लेते हुए लोग

टी-ब्रेक के बाद 9.40 बजे राहुल गांधी ने फिर से यात्रा को शुरू कर दिया है।

यात्रा शुरू होने से पहले 1984 के दंगा पीड़ितों को लुधियाना में नजरबंद कर दिया गया है। सूचना के अनुसार दंगा पीड़ितों की बसी कॉलोनी CRP दुगरी में नजरबंद किया है। बुधवार ही दंगा व 1947 बंटवारे के पीड़ितों का एक नोट कांग्रेस ऑफिस के बाहर चिपका रोष जाहिर किया गया था। जिसके बाद सतर्कता के चलते यह कदम उठाया गया है।

लुधियाना में राहुल की यात्रा का 15 जगहों पर स्वागत होगा। गांव कद्दो से शुरू हुई यात्रा दोपहर करीब 12 बजे समराला चौक पर रुकेगी। राहुल गांधी रोजाना 25 किलोमीटर ही चलते है। समराला चौक में भव्य मंच का आयोजन किया जा रहा है। राहुल यहां से जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। राहुल गांधी 8 दिन पंजाब में रुकेंगे।

अगले 8 दिन गांधी पंजाब में ही हैं
राहुल गांधी अगले 8 दिन के लिए पंजाब में हैं। यहां उनकी यात्रा 350 कि.मी. के आसपास की है। लेकिन आधे से ज्यादा उनका सफर कार में ही निकलेगा। इसके पीछे का मुख्य कारण पंजाब में खालिस्तानी संगठनों से सुरक्षा एजेंसियों को मिल रही इनपुट है। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बार-बार राहुल का विरोध कर रहा है। वहीं बीते दिन कांग्रेस भवन के बाहर भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पोस्टर लगा दिए थे। जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का विरोध किया गया था।

नामधारी समुदाय भी यात्रा में शामिल

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नामधारी समुदाय के वरिष्ठ सदस्य भी यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब दाखिल होने से कुछ दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान श्री मछीवाड़ा साहिब नामधारी समुदाय के प्रमुख से मुलाकात करने पहुंचे थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here