भारत जोड़ो यात्राःलाल ‘दस्तार’ सजा राहुल गांधी ने फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में माथा टेक शुरु की यात्रा

0
48
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में शुरू हो गई है। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद वह रोजा शरीफ में माथा टेकने गए। आज उन्होंने लाल रंग की पगड़ी पहनी है, जिसे पहनकर वह यात्रा में भी चल रहे हैं। कल केसरी रंग की दस्तार सजाई थी।

खास बात यह है कि भारत जोड़ो यात्रा में अब तक पंजाब में राहुल को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। जिसमें आगे-पीछे और दोनों किनारों पर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा है।
देश में फैलाई जा रही नफरत को छोड़ एकता और भाईचारे का रास्ता दिखाना है
यात्रा की शुरूआत के संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। RSS-BJP के लोग एक धर्म को दूसरे, एक भाषा को दूसरे से लड़ाने में लगे हैं। उन्होंने देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमें देश को दूसरा रास्ता मोहब्बत, एकता व भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए।

हमसे ज्यादा तो किसान चलता हैःराहुल

भारत जोड़ो यात्रा 3 हजार किमी चल चुकी है। कश्मीर में यह यात्रा खत्म होगी। मगर यह कोई बड़ी बात नहीं। पंजाब का हर एक किसान हमसे ज्यादा चलता है। वह कन्या कुमारी से नहीं चलता, लेकिन वह अपने खेत में व मंडी तक जाता है। इस यात्रा के दौरान किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, बच्चों- बूढ़ों से बात हुई। काफी कुछ सीखने को मिला। यह बोलने की यात्रा है, रोज 25KM चलते हैं। लोगों को सुनते हैं और अंत में सिर्फ 10-15 मिनट बोलते हैं। देश के नफरत, अहिंसा, बेरोजगारी यह मुद्दे हैं जिन्हें उठाना है।

मीडिया मेरी बात नहीं रखता हैः गांधी
राहुल गांधी ने मीडिया को कोसते हुए कहा कि वे उनकी बात नहीं रख रहे। हमेशा प्रधानमंत्री का चेहरा दिखाते हैं। बेरोजगारी व महंगाई की बात नहीं उठाते। यह यात्रा जैसे-जैसे आगे गई, मीडिया ने अगला पड़ाव कठिन बताया। लेकिन हर जगह बेहतर रिस्पॉन्स मिला।
 बीजेपी के लोग जो डर नफरत फैला रहे हैं, वे देश की हिस्ट्री नहीं है। यह देश प्यार व भाईचारे का देश है। यही कारण है कि यात्रा सफल हो रही है।

यात्रा के अपडेट्स
अभी यात्रा सरहिंद से चल रही है। थोड़ी देर में इसका मॉर्निंग ब्रेक होगा।
सरहिंद की दाना मंडी में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंदर हुड्‌डा ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को यात्रा का फ्लैग सौंपा।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में दो घंटे की देरी से 8 बजे शुरू हुई।

एक दिन पहले गोल्डन टेंपल में माथा टेका
पंजाब में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को अमृतसर पहुंचकर गोल्डन टेंपल में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने केसरी रंग की पगड़ी पहनी थी। गोल्डन टेंपल जाने के लिए राहुल गांधी की हरियाणा में अंतिम दिन की यात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया। उन्हें अंबाला में शाम को पैदल चलकर शंभू बॉर्डर से पंजाब में जाना था। हालांकि सुबह की यात्रा के बाद इसे स्थगित कर दिया गया।

गुरु के द्वारे, श्री हरमंदिर साहिब पहुंच कर मानवीय मूल्यों में विश्वास और भी गहरा हो जाता है। सत श्री अकाल !
साढ़े 12:30 बजे के करीब राहुल गांधी अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हो गए थे। यहां से वह सीधा ही होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे। जहां उन्होंने पगड़ी पहनी। पूरे 11:45 बजे राहुल गांधी का काफिला गोल्डन टेंपल पहुंच गया था तकरीनब 2 बजे राहुल गांधी गोल्डन टेंपल के अंदर दर्शनों के लिए चले गए। अंदर उन्होंने माथा टेकने के बाद कुछ समय कीर्तन सुनने की इच्छा जाहिर की। ब्लू स्टार ऑपरेशन के बाद यह पहली बार था जब गांधी परिवार को कोई सदस्य गोल्डन टेंपल के अंदर कीर्तन सुनने के लिए बैठा हो। तकरीबन 20 मिनट तक राहुल गांधी कीर्तन कर रहे सिंघ-साहिबानों के पीछे बैठे रहे। जहां उन्होंने कीर्तन सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here