CM योगी ने पंजाब-हरियाणा के उद्योग में दिलचस्पी :UP की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रोड शो चंडीगढ़ में

0
57

पंजाब सीएम भगवंत मान चाहे हैदराबाद, चेन्नई जाकर वहां के उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश करने के लिए लुभा रहे हों पर उनके इस नहले पर यूपी सीएम आदित्यनाथ योगा अपना दहला चल रहे हैं। योगी ने हरियाणा-पंजाब के उद्योग पर नजरें गड़ा दी हैं। यूपी में इन दोनों राज्यों के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए यूपी की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2022 के रोड शो के लिए चंडीगढ़ शहर को भी शामिल किया गया है। 27 जनवरी को सिटी ब्यूटीफुल में होने वाले इस रोड शो में योगी कैबिनेट के तीन मंत्री शामिल होंगे।

मुख्य फोकस खेतीबाड़ी
उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ का विशेष फोकस दोनों राज्यों के कृषि आधारित उद्योग पर है। योगी को उम्मीद है कि हरियाणा-पंजाब कृषि का गढ़ हैं और यहां के निवेशकों को वह आसानी से यूपी के लिए आकर्षित कर सकते हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, ऊन, हौजरी के क्षेत्र के निवेशकों पर यूपी फोकस करेगा।

हरियाणा-पंजाब की इन मंत्रियों को जिम्मेदारी
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत लखनऊ में योगी आदित्यनाथ 5 जनवरी को करेंगे। चंडीगढ़ में रोड शो के अंतिम चरण में आयोजन रखा गया है। हरियाणा-पंजाब के निवेशकों को रिझाने के लिए योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के तीन प्रमुख चेहरों को जिम्मेदारी दी है। इनमें औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, गृह राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति और कृषि राज्य मंत्री बलदेव औलख शामिल हैं।

योगी लगातार कर रहे हैं बैठकें
मुख्यमंत्री योगी के साथ हरियाणा-पंजाब के उद्यमी लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसको लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सवाल भी खड़े कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में एक फोटो शेयर कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पंजाब के उद्योगपति अपहरण और जबरन वसूली से तंग आ चुके हैं और आपकी सरकार से उनका विश्वास उठ गया है।

पंजाब से 2.30 हजार करोड़ के इकरार
अभी तक रिपोर्टों के अनुसार UP की औद्योगिक पॉलिसी से प्रभावित होकर पंजाब के उद्योगपतियों ने यूपी CM योगी आदित्यनाथ के साथ कुछ गुप्त मीटिंगें की हैं। इन बैठकों में पंजाब के बड़े उद्यमियों ने 2.30 हजार करोड़ रुपए के इकरार भी किए हैं। पंजाब बायलर एसोसिएशन के प्रधान टीआर मिश्रा ने इसमें अहम भूमिका निभाई और राज्य की जानी मानी इंडस्ट्रीज अब यूपी में निवेश की तैयारी कर रही हैं।

कृषि उपकरणों का बड़ा एक्सपोर्टर हरियाणा
कृषि उपकरण के साथ ही चावल निर्यात में हरियाणा का कारोबार 13,736 पहुंच गया है। इसके अलावा हरियाणा के कृषि खाद्य उत्पाद का 2,080 करोड़ निर्यात पहुंच चुका है। इसके अलावा हथकरघा, हस्तशिल्प और चमड़ा उत्पाद में 11,524 करोड़, ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट में 9,225 करोड़, रेडीमेड कपड़ों में 5,687 करोड़, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मशीनरी पार्ट्स में 3,924 करोड़, केमिकल और दवाईयों में 3.526 करोड़ का निर्यात हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here