ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला:नब दास पर पुलिस अफसर ने ही फायरिंग की

0
60

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार दोपहर करीब एक बजे जानलेवा हमला हुआ। उन्हें ड्यूटी में तैनात एक ASI ने गोली मार दी। घटना के दौरान मंत्री झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार की अगली सीट पर बैठे दास जैसे ही नीचे उतरे ASI ने उनके सीने में दो गोली मार दी। खून से लथपथ दास कार के पास ही गिर पड़े।

घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद उन्हें एअरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दास से मिलने अस्पताल पहुंचे। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

झरसागुड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक
नव किशोर दास ने ओडिशा की झरसागुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। वह पहली बार चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में भी कांग्रेस से जीते। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से हैं नब किशोर
नब किशोर ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक हैं। उनके पास 15 करोड़ की कीमत के करीब 70 से अधिक वाहन है। जिसमें एक मर्सिडीज बेंज भी शामिल है, जिसकी वर्तमान कीमत 1.14 करोड़ रुपए है।

विधानसभा पोर्न विवाद में भी फंसे थे
नब किशोर दास 2015 में विधानसभा सत्र के दौरान पोर्न देखते पकड़े गए थे। इसके बाद तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने उन्हें एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया था। इस मामले में नब किशोर ने कहा था कि मैंने अपने जीवन में आज तक कोई भी एडल्ट वीडियो नहीं देखा है। यह इंटरनेट का इस्तेमाल करने के दौरान गलती से हो गया। जैसे ही मुझे पता चला, मैंने उसी समय इसे बंद कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here