पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में दाखिल

0
62

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी बेटी और पार्टी की सबसे पुरानी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल गईं। 76 वर्षीय दिग्गज कांग्रेस नेता के लिए यह रूटीन चेकअप था। सर्दी के मौसम में उनको थोड़ी तकलीफ महसूस हो रही है। बताया जाता है क‍ि वो respiratory infection (श्वसन संक्रमण) के चलते अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा है। सोन‍िया गांधी का सर गंगाराम अस्‍पताल में पहले से इलाज भी चल रहा है। 

वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ब्रेक के बाद से शुरू हुई है। जोकि यूपी पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा से फ्री होकर राहुल गांधी आज शाम द‍िल्‍ली आएंगे और अपनी मां से अस्‍पताल में म‍िलने जाएंगे। उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात को रुकने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई। हालांकि, प्रियंका गांधी सुबह यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दोपहर बाद उनके शामिल होने की संभावना है।

इस बीच देखा जाए तो सोन‍िया गांधी प‍िछले द‍िनों द‍िल्‍ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में भी शाम‍िल हुईं थीं। उन्‍होंने बेटे राहुल गांधी के साथ यात्रा की थी। इस दौरान राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जूते के फीते भी बांधे थे ज‍िसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि गांधी श्वसन संक्रमण से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं, यही वजह है कि उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका पार्टी की चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे। यात्रा ने मंगलवार शाम को अपने उत्तर प्रदेश चरण में प्रवेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here