पूर्व गवर्नर व वरिष्ठ भाजपा नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन

0
50

वरिष्ठ भाजपा नेता व जाने माने अधिवक्ता पं बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया । उन्होंने रविवार सुबह पांच बजे लोहिया मार्ग स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। वह 89 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम दारागंज घाट पर किया जाएगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्रीद्वय केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

काफी समय से बीमार चल रहे थे पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी

केशरी नाथ त्रिपाठी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शौचालय में गिरने से उनके हाथ में फैक्चर हो गया था। पिछले सप्ताह सांस लेने में दिक्कत के बाद उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद स्वजन उन्हें घर ले आ गए थे। पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी अपर महाधिवक्ता हैं। दो बेटियों भी हैं। पत्नी सुधा त्रिपाठी का निधन कुछ सालों पहले हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भाजपा नेताओं का कहना है कि शवयात्रा शाम चार बजे लोहिया मार्ग स्थित निवास से शुरू होगी। कहा जा रहा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ सकते हैं। अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here