गैलेंट्री अवॉर्ड 2023 की घोषणा:मेजर शुभांग और नायक जितेंद्र सिंह राजपूत को कीर्ति चक्र

0
46

74वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस साल 6 कीर्ति चक्र और 15 शौर्य च्रक दिए जाएंगे। मेजर शुभांग और नायक जीतेंद्र सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं मेजर आदित्य भदौरिया, कैप्टन अरुण कुमार, कैप्टन युद्धवीर सिंह, कैप्टन राकेश टीआर, नायक जसबीर सिंह (मरणोपरांत), लांस नायक विकास चौधरी और कांस्टेबल मुदासिर अहमद शेख (मरणोपरांत) को शौर्य चक्र मिलेगा।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा इस बार सशस्त्र बलों के 412 कर्मियों को वीरता पुरस्कारों और अन्य सम्मान दिए जाएंगे। इनमें 6 कीर्ति चक्र हैं, जो 4 सैनिकों को मरणोपरांत दिए जाएंगे। 15 शौर्य चक्र हैं, जिनमें दो सैनिकों को मरणोपरांत यह सम्मान मिलेगा।

19 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 3 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, एक बार टू अति विशिष्ट सेवा मेडल, 32 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 8 युद्ध सेवा मेडल, एक बार टू सेना मेडल (वीरता) और 92 सेना पदक (वीरता) के लिए दिए जाएंगे।

मेजर शुभांग ने कश्मीर में आतंकी को मार गिराया था
मेजर शुभांग ने अप्रैल 2022 को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों के खिलाफ बेहद मुश्किल हालातों में अपनी टीम का नेतृत्व किया। आतंकवादियों ने अंधाधुंध भारी छोटे हथियार चलाए और बैरल ग्रेनेड लांचर से गोलीबारी की जिसमें एक अधिकारी और उनकी टीम के दो कर्मी घायल हो गए। बाएं कंधे पर गोली लगने के बावजूद अडिग मेजर शुभांग ने अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन किया और अत्यंत करीबी एक आतंकवादी को मार गिराया।

इन्हें मिलेगा सम्मान

कीर्ति चक्र

  • SS-46926X मेजर शुभांग, डोगरा रेजिमेंट
  • 3011334X नायक जितेंद्र सिंह, राजपूत रेजिमेंट
  • ROHIT KUMAR, SG. कॉन्सटेबल, जम्मू-कश्मीर पुलिस (मरणोपरांत)
  • दीपक भारद्वाज, सब इंस्पेक्टर (मरणोपरांत)
  • सोढ़ी नारायण, हेड कॉन्सटेबल (मरणोपरांत)
  • श्रवण कश्यप, हेड कॉन्सटेबल (मरणोपरांत)

शौर्य चक्र

  • IC-77164W मेजर आदित्य भदौरिया, कुमाऊं रेजिमेंट
  • SS-48517H कैप्टन अरुण कुमार, कुमाऊं रेजिमेंट
  • SS-48529X कैप्टन युद्धवीर सिंह, यंत्रीकृत पैदल सेना
  • SS-48830N कैप्टन राकेश T R, पैराशूट रेजिमेंट
  • 13773112P नायक जसबीर सिंह, जम्मू-कश्मीर रायफल्स
  • 13779485Y लॉन्स नायक विकास चौधरी, जम्मू-कश्मीर रायफल्स
  • 665/SPO कॉन्सटेबल मुदस्सर शेख, जम्मू-कश्मीर पुलिस
  • ग्रुप कैप्टन योगेश्वर कृष्णराव कंडालकर, फ्लाइंग पायलट
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट तेज पाल, मौसम विज्ञान / गरुड़
  • स्क्वारडन लीडर संदीप कुमार झाझरिया, एक्ट्स/गरुड़
  • आनंद सिंह, इंडियन एयर फोर्स, गरुड़
  • सुनील कुमार, इंडियन एयर फोर्स, सुरक्षा
  • सतेंद्र सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट
  • विक्की कुमार पांडेय, डिप्टी कमांडेंट
  • विजय उरांव, कांस्टेबल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here