भारत सरकार महिला प्रोफेसर के साथ पाकिस्तान उच्चायोग में हुई छेड़छाड़ को लेकर सख्त

0
49

दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में पंजाब की महिला प्रोफेसर के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर भारत ने सख्ती दिखाई है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के समक्ष इस मुद्दे को रखा और मामले में सही जांच करने की मांग उठाई।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारत सरकार महिला प्रोफेसर के साथ पाकिस्तान उच्चायोग में हुई छेड़छाड़ को लेकर गंभीर है। इस मुद्दे को भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार के साथ साझा भी किया और इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच के लिए भी कहा है। कुछ दिन पहले पाक विदेश मंत्रालय का बयान आया था कि वे जांच कर रहे हैं।

महिला प्रोफेसर से हुई थी छेड़छाड़
गौरतलब है कि बीते साल मार्च 2022 को पंजाब की एक यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर के साथ नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में कार्यरत 2 कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया था। वीजा देने के नाम पर महिला प्रोफेसर के साथ यौन संबंधों की की मांग कर दी। महिला प्रोफेसर ने मना भी कर दिया तो बाद में मैसेज करके उसे मानसिक परेशान भी किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर पर आर्टिकल लिखने के लिए भी उकसाने का प्रयास किया गया।

प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी
भारतीय विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी गई, लेकिन शिकायत नोट करने के अलावा आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में मामला मीडिया में उठाया गया तो पाकिस्तान विदेश मंत्रालय को जवाब देना पड़ा।

विदेश मंत्रालय ने कहा- दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
भारतीय मीडिया में आवाज उठने के बाद पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय भी हरकत में आ गया। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान के सभी वीजा और काउंसलर को पेशेवर तरीके से काम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले को देखते हुए, शिकायत की टाइमिंग और जिस तरह से इसे उठाया गया है, हैरान करने वाला रहा है। सभी सार्वजनिक शिकायतों के निवारण के लिए मजबूत प्रणाली बनी है। पाक में ऐसे दुर्व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here