दिल्ली में हिंदू महिला की हत्या: शव मिला कब्रिस्तान से, 4 आरोपी गिरफ्तार

0
47

दिल्ली में हिंदू महिला की हत्या कर शव दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महिला का शव बुधवार को कब्रिस्तान से निकाल लिया गया है। वो 10 दिन पहले यानी 2 जनवरी को लापता हुई थी, जिसके बाद परिवार ने मंगोलपुरी थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान 54 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। वह 2 जनवरी को मंगोलपुरी से लापता हुई थी। मृतका के परिवार को मोबिन पर शक था। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके साथ ही यह भी बता दिया कि शव कहां दफनाया है। उसने अपने साथियों रेहान और नवीन के नाम भी बताए।

तकिए से मुंह दबा कर महिला की हत्या की
बाहरी दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के लापता होने की सूचना के बाद मंगोलपुरी थाने की टीम उनकी तलाश में लगी। CCTV के आधार पर पता चला कि मोबिन और नवीन के साथ आखिरी बार महिला को देखा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह महिला को अपने कमरे पर ले गए थे। इसके बाद तकिए से मुंह दबा कर उसकी हत्या की थी।

फाइनेंस का काम करती थी महिला
पुलिस ने बताया कि महिला फाइनेंस का काम करती थी। आरोपी उससे लिया पैसा वापस नहीं कर रहे थे। महिला लगातार पैसे मांग रही थी, इसलिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कब्रिस्तान के केयर टेकर सय्यद अली को भी पकड़ा है, जिसने आरोपियों से 5000 रुपए लिए और शव को कब्रिस्तान में दफनाने दिया। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here