नया साल, नए बदलाव, मंहगाई के नए झटकेः गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपए तक बढ़े, आज से बाइक्स और कारें भी महंगी

0
56

नए साल की खुशी के बीच लोगों के जीवन में 2023 में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। जिसका सीधा असर लोगों के बजट को बिगाड़ेगा। इसी कड़ी में पहला झटका कमर्शियल सिलेंडर के महंगा होने का है। वहीं दूसरा बदलाव 1 जनवरी यानी आज से मारुति सुजुकी और हुंडई सहित अन्य कंपनियों की गाड़ी खरीदना महंगा हो गया है। हालांकि स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश पर अब आपको पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा।

नए साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम को लेकर लोगों को झटका मिला है। वास्तव में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेजी देखने को मिली है। यह तेजी 24 रुपए से लेकर 25.5 रुपए तक आई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वैसे बीते साल डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत में 4 बार इजाफा देखने को मिला था लेकिन जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं आया है।

शहरों के हिसाब से सिलेंडर के दाम

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1769 रुपए हो गए हैं।
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 24 रुपए की तेजी देखने को मिली है और 1869.5 रुपए हो गए हैं।
मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1721 रुपए हो गए हैं।
चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपए का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1917 रुपए हो गए हैं।

घरेलू सिलेंडर के दाम शहर के मुताबिक

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपए चुकाने होंगे।
कोलकाता में जुलाई से दाम 1079 रुपए हैं।
मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपए प्रति सिलेंडर हैं।
चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1068.50 रुपए चुकानें होंगे।

स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज बढ़ा
‘सरकार ने स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज बढ़ा दिया है। ऐसे में अब बचत पर ज्यादा ब्याज मिल सकेगा। सरकार ने किसान विकास पत्र पर ब्याज दरें बढ़ाकर 7.2% कर दी है।’

कार-बाइक के दाम बढ़े
आज से कंपनियों ने कार-बाइक के दाम बढ़ा दिए हैं। होंडा बाइक की कीमत 1-2 हजार बढ़ गई है। डुकाटी ने भी दाम बढ़ा दिए है और हीरो मोटोकॉर्प तो पहले ही दाम बढ़ा चुकी हैं।’

5. बैंक लॉकर नियमों में बदलाव

जिस बैंक लॉकर में आप कीमती सामान और दस्तावेज रखते हो उसके नियम आज से बदल गए हैं। अब व्यक्ति को बैंक जाकर नया लॉकर एग्रीमेंट साइन करना होगा। ग्राहकों की सुरक्षा के लिए ऐसा किया जा रहा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here