PM मोदी की आज मिस्र के राष्ट्रपति के साथ बैठक: गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट हैं अब्देल

0
44

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी भारत आए हैं। वे इस साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट हैं। बुधवार को वे PM मोदी के साथ एक बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच करीब 6 समझौते होने की उम्मीद हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति सिसी के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है, जिसमें 5 मंत्री और सीनियर अधिकारी शामिल हैं।

मिस्र के राष्ट्रपति मंगलवार शाम 6 बजे भारत पहुंचे। PM मोदी ने ट्वीट कर उनका देश में स्वागत किया। उन्होंने लिखा, राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की आपकी ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए बेहद खुशी की बात है। कल हमारी चर्चा के लिए तत्पर हैं।’

PM मोदी के अलावा अब्देल फतेह यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

इतिहास की बात और देश हित
आजादी के बाद का इतिहास देखें तो ये पहली बार होगा जब इजिप्ट का कोई लीडर रिपब्लिड डे सेरेमनी में चीफ गेस्ट बन रहा है। अरब देशों में उसकी आबादी सबसे ज्यादा (करीब 10.93 करोड़) है। इस्लामिक देशों के संगठन (OIC) में इजिप्ट आतंकवाद और कट्टरता के खिलाफ सबसे बड़ी आवाज है। भारत और इजिप्ट के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन एस्टेबिलिश हुए भी 75 साल हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here