पीएम मोदी के कार्यक्रम में खुद को गार्ड बताकर घुसने वाले एक शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्यक्रम में पीएम के पहुंचने से करीब 90 मिनट पहले आरोपी की गिरफ्तारी हुई। कोर्ट ने आरोपी को 24 जनवरी तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपी ने VVIP एरिया में घुसने की कोशिश की
19 जनवरी को पीएम मोदी महाराष्ट्र के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पीएम के यहां पहुंचने के करीब 90 मिनट पहले एक शख्स ने खुद को गार्ड्स रेजिमेंट का नाइक बताया, उसने हाई सिक्योरिटी वाले VVIP एरिया में घुसने की कोशिश की।
साइंस ग्रेजुएट है आरोपी
आरोपी की पहचान 35 साल के रामेश्वर मिश्रा के रूप में हुई है, वह साइंस ग्रेजुएट है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने शक होने पर शाम 3 बजे उसे रोका, फिर पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 171, 465, 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।