राहुल बोले- गुरुओं ने प्यार करना सिखाया, लुधियाना को नोटबंदी और गलत GST ने बर्बाद किया

0
47

पंजाब में राहुल गांधी की दूसरे दिन की भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना के समराला चौक पर खत्म हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने लोहड़ी की बधाई दी और बोले कि पंजाब मदद करने वालों का राज्य हैं। यहां गुरुओं ने सभी को प्यार करना सिखाया है। इंडस्ट्री पर फोकस करते हुए राहुल ने कहा कि लुधियाना को नोटबंदी और गलत GST ने चोट पहुंचाई। लुधियाना इंडस्ट्री के साथ भी पक्षपात किया है। यहां की इंडस्ट्रीज को अगर सरकार आगे बढ़ाएं तो रोजगार मिल सकता है। यहां से राहुल गांधी अब दिल्ली रवाना हो गए हैं। कल लोहड़ी की वजह से यात्रा नहीं होगी। परसों लुधियाना से जालंधर के लिए यात्रा रवाना होगी।

स्मॉल स्केल इंडस्ट्री पर नहीं किसी का ध्यान

राहुल गांधी ने लुधियाना में स्मॉल स्केल इंडस्ट्री को फोकस करके केंद्र पर चोट की। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र का फोकस सिर्फ दो-तीन घराने हैं। स्मॉल स्केल इंडस्ट्री की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। बड़े घराने देश को रोजगार नहीं दे सकते लेकिन स्मॉल स्केल इंडस्ट्री दे सकती है। केंद्र स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के लिए कुछ नहीं कर रही। अगर स्मॉल स्केल इंडस्ट्री को सहायता मिले तो हम चीन से मुकाबला कर सकते हैं।

लुधियाना का भविष्य है

लोग लुधियाना को मैनचेस्टर जैसा कहते हैं लेकिन असल में मैनचेस्टर लुधियाना की तरह है। मैनचेस्टर का भविष्य नहीं है, लेकिन लुधियाना का है। उन्होंने कहा कि केंद्र देश में डर, नफरत व अहिंसा फैला रहा है। धर्म को दूसरे धर्म से, दोस्त को दोस्त और भाई को भाई से लड़ा रहा है। इस नफरत के बीच उन्होंने मुहब्बत की दुकान खोली है। इस यात्रा में भाग लेने वाले लाखों करोड़ों लोगों ने इस मुहब्बत की दुकान को खोला है।

राहुल के साथ यह नेता रहे मौजूद
उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व सांसद रवनीत बिट्‌टू के अलावा विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी दिखे। यात्रा के बाद अब राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कल लोहड़ी की वजह से यात्रा नहीं होगी।

ओसवाल मिल में रुके राहुल
पंजाब में यात्रा के दूसरे दिन भी राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा में रहे। राहुल की सुरक्षा को लेकर लुधियाना के दुगरी में रहने वाले दंगा पीड़ितों को पुलिस ने कॉलोनी में ही नजरबंद कर दिया। समराला चौक पहुंचने से पहले राहुल गांधी दिल्ली रोड स्थित ओसवाल मिल में कुछ देर के लिए रुके। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here