श्रीनगर में तिरंगा फहराकर राहुल की यात्रा खत्म, बहन के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया

0
44

राहुल गांधी ने सोमवार को श्रीनगर के कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराकर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया। यह 145 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

यहां सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं है। सुबह से कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। उधर, राहुल यहां भी अलग रंग में दिखे। उन्होंने बहन प्रियंका के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया। दोनों एक-दूसरे पर बर्फ उछालते नजर आए।

श्रीनगर में बोले राहुल- जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली हो
रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी ने कहा कि आर्टिकल 370 पर हमारा स्टैंड क्लियर है। हमारी वर्किंग कमेटी में इसकी चर्चा हुई है, इसके दस्तावेज दिखा दूंगा। हम जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मुताबिक, आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां सब ठीक हो गया है, लेकिन यहां टारगेट किलिंग हो रही है। लोगों में डर का माहौल है। अगर सब कुछ ठीक है तो अमित शाह जम्मू से श्रीनगर तक पदयात्रा करके दिखाएं।

इससे पहले राहुल ने ये बातें प्रेस कॉंफ्रेंस में बोली थीं-

विपक्ष में बिखराव नहीं है, सब एकजुट होकर लड़ेंगे। यह BJP-RSS के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई है। मीडिया को जो फोकस विपक्ष पर देना चाहिए, वो देती नहीं। जो हम बोलते हैं, वो मीडिया मिस कर जाती है। यात्रियों ने ईस्ट टू वेस्ट यात्रा के लिए कहा है, लेकिन अभी हमने तय नहीं किया है। तय होते ही बताएंगे। 135 दिन यात्रा थी। यह सिर्फ यात्रा नहीं थी। हम लोगों से जुड़कर उनसे हरसंभव संवाद करना चाहते थे। जम्मू-कश्मीर में जब लोकतंत्र बहाल होगा, तभी यहां की समस्या का समाधान होगा। लद्दाख के लोग भी यही चाहते हैं। RSS-BJP संसद, कानून और संस्थानों पर हमला कर रही है। मैं नोटबंदी, GST, चाइना और लोकतंत्र पर बात करना चाहता हूं, लेकिन संसद में वे माइक बंद कर देते हैं। आर्मी के व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि लद्दाख में चीन ने 2000 वर्ग किमी एरिया पर कब्जा कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here