गाजीपुर के सोनू ने क्रैश होने के कुछ पल पहले का सीन फेसबुक पर लाइव किया था

0
49

नेपाल के पोखरा में रविवार को हुए प्लेन क्रैश में 5 भारतीयों की मौत हुई है। इनमें 4 यूपी के गाजीपुर जिले के कासिमाबाद के रहने वाले थे। वहीं, एक अन्य बिहार का था। गाजीपुर के जिन चार युवकों की हादसे में मौत हुई है। वह चारों बचपन से दोस्त थे। एक साथ 3 दिन पहले नेपाल घूमने गए थे। इनमें से एक युवक का नाम सोनू जयसवाल है। प्लेन क्रैश होने के चंद सेकंड पहले सोनू विमान के अंदर का सीन फेसबुक पर लाइव कर रहा था।

क्रैश होने से पहले फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाने के दौरान सानू और खबर मिलने के बाद अनिल के परिजन विलाप करते हुए

वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन में सब खुश हैं। मुस्कुरा रहे हैं। सोनू पहले खुद को और बाद में विमान में बैठे बाकी यात्रियों को दिखाते हैं। तब तक सबकुछ ठीक था। अचानक से मरा…मरा…मरा की आवाज आने लगती हैं। चीख-पुकार मच जाती है…और फिर सिर्फ आग का गुबार नजर आता है। यानी तब हादसा हो चुका था।

सोनू के परिवार ने ही यह वीडियो निजी अखबार को उपलब्ध कराया है। डीएम गाजीपुर आर्यका अखौरी ने चारों युवकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की जिला प्रशासन, नेपाल में भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। 

विशाल शर्मा के परिजन प्रशासन से नाराज

प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए विशाल शर्मा के परिजन प्रशासन से नाराज हैं। गाजीपुर में सोमवार सुबह वह सड़क पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि 24 घंटे हादसे के बीत चुके हैं। लेकिन प्रशासन ने उनसे संपर्क नहीं किया। यह भी नहीं बताया कि शव कब तक आएगा। नेपाल से खबर है कि जिन शवों की पहचान नहीं हुई है। उनको काठमांडू लाकर डीएनए परीक्षण किया जाएगा। भारतीयों के शवों को लेने के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी पोखरा पहुंच गए हैं। पहचान होने के बाद शवों को दिल्ली होते हुए गाजीपुर भेजा जाएगा।

नेपाल घूमने गए थे चारों दोस्त, सभी की मौत

प्लेन हादसे में जिन चार युवकों की मौत हुई है। चारों दोस्त थे, गाजीपुर में ही रहते थे। इनके नाम हैं- अनिल राजभर (28), विशाल शर्मा (23), अभिषेक सिंह कुशवाहा (23) और सोनू जयसवाल (28)। अनिल, जहूराबाद में जनसेवा केंद्र चलाते थे। विशाल शर्मा TVS एजेंसी में फाइनेंस का काम करते थे। अभिषेक अलावलपुर में जनसेवा केंद्र चलाते थे। सोनू जयसवाल शराब का ठेका चलाते थे।

सोनू के चेचेरे भाई रजत जायसवाल ने निजी अखबार को प्लेन क्रैश के पहले का वीडियो दिया। उन्होंने बताया कि हम लोगों को पहले घटना के बारे में पता ही नहीं था। बाद में टीवी पर देखा तो जानकारी मिली। जब भाई (सोनू) को फोन किया, तो उनका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद भाई की फेसबुक से यह वीडियो मिला है। हम लोगों ने वहीं से निकालकर इसे सेव किया है।

नेपाल से दिल्ली, फिर गाजीपुर लाए जाएंगे शव
मामले में तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि यूपी के सभी लोगों के शवों का पोस्टमॉर्टम काठमांडू में किया जाएगा। फिर शव दिल्ली भेजे जाएंगे। वहां से शवों को घर भेजा जाएगा। गाजीपुर के चारों युवकों के शवों की शिनाख्त हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here