पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानों में भी गिरेगा पारा, खराब मौसम से श्रीनगर की फ्लाइट्स रद्द

0
50

पहाड़ों में पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में पारा गिरेगा और सर्दी फिर एक बार नया रिकॉर्ड बना सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जनवरी के पहले 11 दिनों के तापमान और अगले हफ्ते पारा गिरने की संभावना को देखते हुए 2023 की जनवरी ऐतिहासिक रूप से ठंडी हो सकती है।

यात्रियों को मौसम साफ होने के बाद अगली फ्लाइट्स से रवाना किया जाएगा

इस बीच खराब मौसम की वजह से श्रीनगर में शुक्रवार को सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। श्रीनगर एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यात्रियों को मौसम साफ होने पर संबंधित एयरलाइन की अगली उपलब्ध फ्लाइट्स से रवाना किया जाएगा। उनसे इसका कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा।

बालटाल में हुआ हिमस्खलन

इधर, जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में जोजिला दर्रे के पास बालटाल में गुरुवार को हिमस्खलन हुआ। गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी के बाद पारा -3 डिग्री तक गिर गया। गुरुवार को लद्दाख के द्रास, कारगिल, कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगांव, गांदरबल, काजीकुंड, हिमाचल के शिमला, मनाली, धर्मशाला, लाहौल स्पीति, केलांग, भुंतर व उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री में बीते दो दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है और शुक्रवार शाम तक उत्तर के पहाड़ी राज्यों में इसके जारी रहने की संभावना है। 14 जनवरी से इन सभी इलाकों में मौसम साफ हो जाएगा जबकि हवा की दिशा बदलने से 14 जनवरी की रात से समूचे उत्तर-पश्चिमी भारत में शीत लहर का नया दौर शुरू होगा।

15-16 जनवरी को उत्तर भारत में गिरेगा तापमान

15-16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व यूपी में एक बार फिर तापमान गिरेगा। इन प्रदेशों के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, कई इलाकों में तो पारा शून्य से नीचे भी जा सकता है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार के बाद एक बार फिर से बर्फीली शीतलहरी लाैटने वाली है।

अगला शीत लहर दौर खतरनाक रहेगा

मौसम एक्सपर्ट नवदीप दाहिया ने अगला शीत लहर दौर सही मायने में खतरनाक रहने वाला है। 14 से 17 जनवरी के बीच भीषण ठंड पड़ेगी। तीन दिनों 16, 17 और 18 जनवरी को यह पीक पर रहेगा। इससे पहले मैंने अपने करियर में पारा इतना गिरते हुए नहीं देखा। यह मैदानी इलाकों में माइनस चार से दो डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दाहिया के अनुसार अभी तीन दिन बचे हैं इसमें विक्षोभ व अन्य परिस्थितियों में बदलाव होने के कारण इसमें कमीबेशी आ सकती है। पर उन्होंने बताया कि इस बीच रात के तापमान में कोहरे की अहम भूमिका होगी जो आने वाले दिन काफी मजेदार होने वाले हैं। या तो सुबह में भीषण ठंड रहेगी या दिन में बर्फीली बेहद गलन वाली शीतलहर चलेगी।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में एवलांच
हिमाचल में शुक्रवार दोपहर को लाहौल स्पीति में पीर पंजाल की चोटी से हिमखंड गिरा। पट्‌टन इलाके में राशिल गांव के ऊपर हिमखंड गिरा, लेकिन इसमें किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं हिमस्खलन से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here