पटियाला ग्रामीण से आप विधायक बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ के राजभवन में पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। उपंजाब में पटियाला ग्रामीण से विधायक डॉ. बलबीर सिंह को नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले शनिवार सुबह मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने इस्तीफे के लिए सरारी ने निजी कारण बताए हैं। इसके साथ ही विभागों में भी फेरबदल किया गया है। चेतन सिंह जौड़ामाजरा से स्वास्थ्य विभाग और हरजोत बैंस से जेल विभाग वापस लिया गया है। राजभवन में डॉ. बलबीर सिंह ने शपथ ली। पंजाब के सीएम भगवंत मान और राघव चड्ढा की मौजूदगी में उनके द्वारा कैबिनेट पद की शपथ ली गई।
आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान ने जनरल एडमिनीस्ट्रेशन, होम अफेयर्स एंड जस्टिस, परसोनल, विजिलेंस, को-ओपरेशन, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, इंप्लॉयमेंट जनरेशन एंड ट्रेनिंग, जेल, लीगल एंड लेजिस्लेचर अफेयर्स, सिविल एविएशन विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं चेतन सिंह जोड़ामाजरा को फूड प्रोसेसिंग और बागवानी विभाग, हरजोत सिंह बैंस को उच्च शिक्षा और तकनीकी विभाग, मीत हेयर को खनन मंत्रालय और अनमोल गगन मान को सैर-सपाटा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये विभाग मिले इन मंत्रियों को
डॉ. बलबीर सिंह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान चुनाव मीत हेयर खेल विभाग विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण गवर्नेंस सुधार जल संसाधन हरजोत बैंस स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण अनमोल गगन मान पर्यटन और सांस्कृतिक मामले निवेश प्रोत्साहन, श्रम हॉस्पीटेलिटी विभाग शिकायत निवारण विभाग