भ्रष्टाचार के आरोप के बाद सरारी का इस्तीफा; डॉ बलबीर बन सकते हैं नए मंत्री!

0
56

पंजाब से एक अहम खबर सामने आई है। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। सूत्रों की माने तो फौजा सिंह ने साथ ही ये भी कहा है कि वो पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे। हालांकि तीन महीने पहले एक ऑडियो लीक मामले के बाद विवादों में आए फौजा सिंह के इस्तीफे की मांग काफी पहले से चल रही है। फौजा सिंह ने इस ऑडियो को पहले ही फेक बताया था।

उन पर भ्रष्टाचार के इल्जाम लगे थे। गुरुहरसराए से आप के एमएलए फौजा सिंह की PA से बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कथित तौर पर पैसों की सेटिंग कर रहे हैं। जिसके बाद पार्टी स्तर पर उनसे जवाब मांगा गया था। सरारी के बहाने विपक्ष ने भी सरकार को घेर रखा था। फौजा सिंह ने इस्तीफे के साथ ही कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, पटियाला देहाती से विधायक डॉ बलबीर सिंह नए मंत्री बन सकते हैं। वह आज राज्यपाल भवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

सितंबर में हुआ था ऑडियो क्लिप वायरल
दरअसल, फौजा सिंह को पंजाब में कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मंत्री पद सौंपा गया था। उनके पास खाद्य और बागवानी मंत्रालय था। लेकिन सितंबर महीने में उनका ऑडियो क्लिप वायरल हो गया। उस वक्त सीएम भगवंत मान जर्मनी दौरे पर थे। वापस आने के बाद सरारी को नोटिस भेजा गया था। सितंबर 2022 को 5 मिनट 3 सेकेंड का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। यह क्लिप, पैसे कैसे लेने हैं संबंधी 2 व्यक्तियों में बातें हो रही थी। विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह ऑडियो कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी और उनके पीए के बीच में है। लेकिन मंत्री सरारी ने इसे नकार दिए।

AAP सरकार में कुर्सी गंवाने वाले दूसरे मंत्री
फौजा सिंह सरारी पंजाब की AAP सरकार में मंत्री पद गंवाने वाले दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त किया गया था। सिंगला पर विभाग के टेंडर में कमीशन लेने के आरोप लगे थे। सिंगला को जेल में भी रहना पड़ा। हालांकि सिंगला को आम आदमी पार्टी से बर्खास्त नहीं किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here