पंजाब में विरोध के बीचडेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम का सत्संग शुरू हो गया है। राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम से बठिंडा के सलाबतपुरा में ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। सत्संग की शुरुआत में संगत पर फूलों से वर्षा की गई।
सलाबतपुरा हरियाणा के सिरसा के बाद दूसरा सबसे बड़ा आश्रम है। तकरीबन 5 साल के बाद राम रहीम इस आश्रम में सत्संग कर रहा है, जिसका सिख संगठनों ने विरोध किया। सिख संगठनों और बहबल कलां पक्का मोर्चा की तरफ से सलाबतपुरा की तरफ जा रही बसों को रोका गय। इतना ही नहीं, संगतों को घर वापस जाने से भी रोका गया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

सिख नेताओं को गिरफ्तार किया गया
जलाल गांव में प्रदर्शन कर रहे दर्जनों सिख नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिख नेताओं की गिरफ्तारी के बाद गांव जलाल में धरनास्थल से डेरा श्रद्धालुओं की गाडिय़ां निकलना शुरू हो गई हैं। गांव जलाल में विरोध प्रदर्शन को लेकर भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के जवानों को तैनात किया गया था। वहीं दूसरी ओर फरीदकोट स्थित ईशनिंदा न्याय मोर्चा द्वारा राम रहीम के संगम में शामिल होने जा रही बसों को वापस कर दिया गया है।

सैंकड़ों पुलिसकर्मी तैनात किए राम रहीम के सत्संग को लेकर सलाबतपुरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डेरे के बाहर 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिनकी अगुआई SP स्तर के 2 अफसर कर रहे हैं। इसके अलावा 4 टीमें स्टैंड बाई में रखी गई है। सिख संगठनों की तरफ से सत्संग का विरोध रोकने को लेकर पुलिस अलर्ट पर है।