ऑस्ट्रेलियन ओपन: पूर्व नंबर-1 डेनियल मेदवेदेव बाहर:अमेरिकन स्टार कोर्डा ने चौंकाया

0
46

दुनिया के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड से बाहर हो गए हैं। 26 साल के रूसी स्टार को अमेरिका के युवा खिलाड़ी सेबेस्टियन कोर्डा ने चौकाया। कोर्डा ने 2 घंटे तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-6, 3-6, 7-6 से हराया। वे 2021 और 2022 के सीजन के फाइनल में पहुंचे थे। उन्हें पहले नोवाक जोकोविच और फिर राफेल नडाल ने हराया।

मेदवेदेव के अलावा विमेंन सिंगल्स में ग्रीस की मारिया सक्कारी भी उलटफेर का शिकार हो गईं। उन्हें गैरवरीय चीनी स्टार झू लिन ने 7-6, 6-1, 6-4 से मात दी। शुक्रवार को तीसरे दौर में सितसिपास ने जीत हासिल की। जबकि अजरेंका, सी गाफ और टॉप सीड इगा स्वियातेक विमेंस सिंगल्स के अगले दौर में पहुंची।

गेम में हावी रहे अमेरिकी स्टार
रॉड लेवर एरीना में खेले गए इस मुकाबले अमेरिकी स्टार कोर्ड हावी रहे। उन्होंने पहला सेट 7-6 से अपने नाम किया। फिर मेदवेदेव ने दूसरा सेट 6-3 जीतते हुए मैच में वापसी की और स्कोर एक-एक से लेवल कर लिया। तीसरे सेट को अमेरिकी युवा ने 7-6 से जीता और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सक्कारी भी 55 मिनट में हारीं
महिला सिंगल्स में ग्रीस की मारिया सक्कारी 55 मिनट में हार गईं। छठी सीड को गैरवरीय खिलाड़ी लिन झू ने 7-6, 6-1, 6-4 से हराया। पहला सेट रोमांचक रहा। इसे चीनी खिलाड़ी ने 7-6 से हराया। फिर सक्कारी ने दूसरे सेट को एकतरफा अंदाज में 6-1 से जीतते हुए मैच को रोमांचक बना दिया। तीसरे सेट को चीनी स्टार ने 6-4 से हराया।

इसके अलावा पुरुषों के तीसरी सीड ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने नीदरलैंड के टैलोन ग्रिकस्पूर को 6-2, 7-6, 6-3 से हराया। वहीं, महिलाओं में दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने क्रिस्टिना बक्सा को 6-0, 6-1 से मात दी। साथ ही अजरेंका ने 1-6, 6-2, 6-1 से परास्त किया। एक अन्य मैच में अमेरिका कोको गाफ ने अपने ही देश की बर्नार्ड पेरा 6-3, 6-2 से मात दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here