सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने ग्रीस के स्टेफनोस सितसिपास को लगातार सेट में 6-3, 7-6, 7-6 से हराया।
जोकोविच ने 10वीं बार साल के पहले ग्रैंड स्लैम का टाइटल जीता है। 35 साल के जोकोविच का यह 22वां ग्रैंड स्लैम है। सबसे ज्यादा मेजर टाइटल जीतने के मामले में जोकोविच ने स्पेन के राफेल नडाल की बराबरी कर ली है। नडाल ने भी 22 मेजर टाइटल जीते हैं।
पिछले सीजन से हटे थे
2021 के चैंपियन नोवाक जोकोविच साल-2022 के सीजन में कोविड प्रोटोकॉल्स के कारण नहीं खेल सके थे। दरअसल, टूर्नामेंट के आयोजकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया था, जबकि नोवाक अपने टीकाकरण संबंधित जानकारी पब्लिक नहीं करना चाहते थे।

सीधे सेटों में जीता मुकाबला, 2 सेट टाईब्रेकर में गए
चौथी सीड नोवाक जोकोविच ने ग्रीस के सितसिपास को सीधे सेटों में हराया। जोकोविच ने पहला सेट 6-3 आसानी से अपने नाम किया। उसके बाद सर्बियाई स्टार को दूसरा और तीसरा सेट जीतने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा। ये दोनों सेट टाईब्रेकर में गए। दूसरे सेट को जोकोविच ने 7 (7) -6 (4) से जीता। उसके बाद तीसरे सेट को 7 (7) -6 (5) से अपने नाम करते हुए। अपने करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम जीता।
यहां जानिए जोकोविच के 22 ग्रैंड स्लैम
सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीते हैं। उसके बाद विंबलडन के 7 खिताब जीतने में सफल रहे हैं। उन्हें यूएस ओपन में 3 और फ्रेंच ओपन में 2 टाइटल मिले हैं।
मरे को सबसे ज्यादा हराया
जोकोविच ने 10 बार साल का पहला ग्रैंड स्लैम जीता है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में जोकोविच ने सबसे ज्यादा 4 बार हराया है। उन्होंने मरे को 2011, 2013, 2015 और 2016 के सीजन के फाइनल में हराया है। इस साल जोकोविच ने सितसिपास को हराया है।