अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत: अगला मुकाबला न्यूजीलैंड या इंग्लैंड से

0
46

भारत ने मंगलवार को विमेंस अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत टेबल के टॉप पर है। भारत अब शुक्रवार को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड या इंग्लैंड से भिड़ेगा।

बांग्लादेश के भी 6 पॉइंट हो गए तो
भारत ग्रुप 1 में था। इसमें भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और UAE थे। फॉर्मेट के अनुसार हर टीम को ग्रुप में 4 मैच खेलने थे। सभी टीमों ने ग्रुप में काम से काम 1 मुकाबला हारा है। टेबल में बांग्लादेश और UAE के अलावा सभी अपने ग्रुप के पूरे मैच खेल चुका है।

भारत और UAE फिलहाल 6 पॉइंट्स के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर है। अगर आज बांग्लादेश जीतता है तो उसके भी 6 पॉइंट्स हो जाएंगे। अगर उसका बेहतर रन रेट हुआ तो भी वो ऑस्ट्रेलिया को बाहर करेगा न कि भारत को। ऐसा हो सकता है की भारत पहले से दूसरे पायदान पर आ जाए। इस स्थिति में भारत का सेमीफाइनल खेलना तय है।

मेजबान रन रेट के कारण बाहर
मेजबान साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के पास जाकर भी उससे दूर हो गया। साउथ अफ्रीका के भी पॉइंट्स टेबल में 6 पॉइंट है। लेकिन उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना था। मैच में उसे 1 रन से जीत मिली।

ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल में
ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया है। ग्रुप में न्यूजीलैंड अपने सभी मैच जीत कर 8 अंक के साथ टॉप पर है। वहीं इंग्लैंड ने भी अब तक अपने सारे मैच जीते है। उसके 6 अंक है। इंग्लैंड का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज से है। अगर इंग्लैंड जीता तो पॉइंट्स टेबल में वो न्यूजीलैंड के ऊपर आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here