ओडिशा में चल रहे हॉकी वर्ल्ड कप में गुरुवार को नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। भुवनेश्वर में नीदरलैंड ने चिली को 14-0 के अंतर से हराया। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। उसने साउथ अफ्रीका को 2010 के सीजन में 12-0 के अंतर से हराया था।
डच टीम की ओर से ब्रिंकमैन थियरी ने (25वें, 33वें और 58वें मिनट में) ने हैट्रिक बनाई। बिजेन कोएन (40वें, 45वें) ने दो, डी विल्डर डर्क (22वें) , वैन डैम थाइज (23वें ), पीटर टेरेंस (37वें) , ब्लोक जस्टेन (42वें) और बेन्स टेउन (48वें) ने एक-एक गोल किए।
मलेशिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी
दोपहर को इसी टर्फ में खेले गए मुकाबले में मलेशिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 के अंतर से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में मलेशिया की ओर से सारी फैजल (8वें और 56वें मिनट) ने डबल गोल दागे। जबकि रहीम राजी (42वें मिनट में) ने पेनल्टी पर एक गोल किया।

न्यूजीलैंड की ओर से जानसेन जिप (6वें, 29वें , 34वें और 44वें मिनट में) ने पेनल्टी पर चार गोल दागे। जबकि फिलिप्स हेडन और लॉन सैन ने क्रमश: 51वें और 52वें मिनट में गोल किए।