कुरुक्षेत्र में महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

0
49

सोमवार को कुरुक्षेत्र के पॉश इलाके में कुछ हथियारबंद बदमाश डॉक्टर के निवास पर पहुंकर महिला डॉक्टर को जान से मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला डॉक्टर की हत्या मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि चार आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि एक उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना लूट के इरादे से की गई थी।

केक बनवाने की बात कहकर घुसे थे आरोपी

गौरतलब है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के के सेक्टर-13 में सोमवार देर रात जानी मानी गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर वनीता अरोड़ा की हत्या कर दी। डॉक्टर अतुल अरोड़ा के आवास पर लूटपाट के इरादे से घुसे 4 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर वनीता अरोड़ा और डॉक्टर अतुल अरोड़ा का सेक्टर-13 में ही अपना निजी क्लिनिक है। डॉक्टर वनीता अरोड़ा शौकिया तौर पर केक भी बनाती थी। बदमाश केक बनवाने की बात कह कर ही घर में घुसे थे।

लूट वारदात को दिया अंजाम

बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार के अन्य सदस्यों और नौकरों को एक कमरे मे बंद कर दिया और लूट वारदात को अंजाम दिया। महिला डॉक्टर द्वारा विरोध करने पर उस के सिर पर चोट मार कर बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाश घर से ज्वेलरी और मोबाइल भी साथ ले गए। वहीं महिला डॉक्टर के पतिर अतुल अरोड़ा ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई।

सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारे
मामले की सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया उपाधीक्षक दलबल सहित मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में चार लोग घर से निकलते दिखाई दे रहे हैं। जिनके एक हाथ में बैग भी है। यह सभी एक स्विफ्ट कार में घर के आगे से निकलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here