खराब मौसम की वजह से हरियाणा नहीं आ सके अमित शाह: फोन पर संबोधित किया

0
46

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना की सब्जी मंडी में जन उत्थान रैली में नहीं पहुंच सके। खराब मौसम की वजह से उनके आने का प्रोग्राम कैंसिल हो गया। उन्होंने एक मिनट फोन से ही लोगों को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए वह गोहाना रैली में आना चाह रहे थे। उनकी बहुत इच्छा थी कि वह गोहाना आएं, मगर पायलट ने खराब मौसम के चलते हवाई यात्रा से चलने से मना कर दिया।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सड़क से आने में अमित शाह को 2 घंटे लगते। हमने उन्हें मना कर दिया और लोगों को फोन पर ही संबोधन करने का आग्रह किया।

सरपंचों ने किया शाह की रैली का विरोध
इस दौरान राज्य की BJP-JJP सरकार के पंचायतों में ई-टेंडरिंग के फैसले के खिलाफ सरपंचों का प्रदर्शन चल रहा है। हिसार, फतेहाबाद, जींद और सोनीपत में इसको लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। गृह मंत्री की रैली में कोई खलल न पड़े, इसके लिए हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सोनीपत के खरखौदा के सरपंच आशीष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसोसिएशन ने राज्य में जाम लगाने और रैली का विरोध करने का ऐलान किया था।

आप के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद को भी हिरासत में लिया

हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद को उसके आवास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने आज गोहाना में होने वाली अमित शाह की रैली के विरोध का ऐलान किया हुआ था। इसलिए पुलिस ने उनके आवास पर दबिश डाली। वहां से नवीन जयहिंद को देर रात हिरासत में लिया गया है।

नवीन जयहिंद ने अमित शाह की रैली का विरोध करने के लिए गोहाना लोगों के साथ कूच की तैयारी की थी, लेकि इससे पहले पुलिस शनिवार रात को ही नवीन जयहिंद के आवास पर पहुंच गई। जहां पर काफी समय अंदर पुलिस की कार्रवाई चलती रही और बाद में नवीन को हिरासत में लेकर चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here