तिरंगा फहराने पहुंचे मंत्री संदीप का महिला ने विरोध कर सुनाई खरी-खरी

0
45

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने आए मंत्री संदीप सिंह का जोरदार विरोध किया गया। एक महिला ने मंच के सामने पहुंच कर हंगामा किया। महिला पुलिस कर्मियों की बजाय पुरुष पुलिस कर्मी महिला को हटाने के लिए उससे दो हाथ करते दिखे। इस बीच राष्ट्र गान भी शुरू हो गया, लेकिन न तो महिला ने हंगामा बंद किया और न ही उसे रोकने वाले सावधान की मुद्रा में खड़े हो पाए।

हार्डकोर क्रिमिनल की तरह व्यवहार

नारनौंद के पेटवाड़ गांव की महिला सोनिया दूहन को पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले गई। इस दौरान महिला के साथ हार्ड कोर क्रिमिनल की तरह से व्यवहार किया गया। पहले जहां उसे पुरुष पुलिस कर्मियों ने दबोचा, वहं बाद में उसे हाथ पांव पकड़ कर जबरदस्ती गाड़ी में ठूंसा गया। महिला की गिरफ्तारी और उसके साथ पुलिस के व्यवहार को देख लोग भड़क गए और थाने के बाहर ही धरना लगा दिया। बाद में पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। महिला अब लोगों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठी है।

भारी नाकाबंदी काे चकमा देकर मंच तक पहुंची
हालांकि कार्यक्रम स्थल के बाहर पुलिस ने भारी नाकाबंदी की हुई थी। जहां पर विरोध करने के लिए आए हुए आम आदमी के कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया था। लेकिन यह महिला आम आदमी की तरह कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और जैसे ही संदीप सिंह ध्वजारोहण करने लगे तो इन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। जहां पर इनको पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर दिया गया।

नारनौंद से पेहोवा पहुंची महिला
खेल मंत्री संदीप सिंह के कार्यक्रम में हंगामा करने वाली महिला का नाम सोनिया दूहन है। जो नारनौंद हिसार के पेटवाड़ गांव की रहने वाली है। सोनिया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी( विद्यार्थी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष है और दूहन खाप से भी जुड़ी हुई हैं। पुलिस के द्वारा महिला को गिरफ्तार करके पुलिस थाने में ले जाया गया है।

संदीप के साथियों ने शाल उतरी

महिला सोनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री और खेल मंत्री संदीप सिंह को शर्म आनी चाहिए। संदीप सिंह पर इतने गंभीर आरोप होने के चलते भी वह गणतंत्र दिवस जैसे बड़े पर्व पर तिरंगा फहराने के लिए पहुंचे हैं। जिन्होंने महिला कोच की इज्जत पर हाथ डाला है, उनको तिरंगा फहराने का अधिकार बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मैं विरोध कर रही थी तो संदीप सिंह के साथियों ने मेरे साथ अभद्रता की और मेरी शाल उतार दी। मैं उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करूंगी।

NCP की बड़ी कार्यकर्ता, BJP कर चुकी केस

सोनिया दूहन एनसीपी (नेशनल कांग्रेस पार्टी) से जुड़ी हुई हैं और एनसीपी पार्टी की एक बड़ी कार्यकर्ता है। 2019 में जब बीजेपी पार्टी ने एनसीपी के 4 विधायक गुरुग्राम में एक होटल में रखे थे, उसमें भी सोनिया दूहन ने अहम भूमिका निभाई थी। यहां से 4 विधायकों को सोनिया दूहन द्वारा ले जाया गया और बीजेपी की ढाई दिन की सरकार को गिराने में अहम योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here