बेरोजगारों की बारात शुरू:मानसरोवर पार्क से निकले दूल्हे BJP प्रदेश कार्यालय तक जाएंगे

0
48

हरियाणा के रोहतक में मकर संक्राति के दिन बेरोजगारों की बारात निकल रही है। मानसरोवर पार्क में युवा, खिलाड़ी, बुजुर्ग और महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर इकट्‌ठा हुए हैं। यहां से बेरोजगारों की बारात BJP के प्रदेश कार्यालय तक जाएगी। बारात में बेरोजगार युवा दूल्हे बनकर पहुंचे हैं।

कोई रथ पर सवार है तो कोई बाइक पर। युवा हाथ में तख्ती उठाए नौकरी की मांग कर रहे हैं। इस यात्रा को लेकर नवीन जयहिंद पिछले कई दिनों से लगे हुए थे। वहीं विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को बेरोजगारों की बारात का न्योता भी दे चुके हैं।

लोगों की उठाएंगे समस्याएं
नवीन जयहिंद ने बेरोजगारों की बारात को लेकर कार्ड भी छिपवाए हैं। कार्ड में गूंगे विपक्ष को भाती बनाया गया है। वहीं लंच में युवाओं को सरकार के झूठे आश्वासन मिलेंगे। साथ ही बारात का स्वागत भी हरियाणा सरकार द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों की समस्या को उठाना है।

सोनू मलिक को बैठाया बान
सेक्टर-6 स्थित बाग में शुक्रवार को बेरोजगारों की बारात को लेकर सोनू मलिक को बान बैठाया गया। इस दौरान सरकार के मंत्रियों का मास्क पहने हुए सरकार प्रतिनिधि भी शामिल हुए। वहीं शनिवार को बेरोजगारों की बारात निकाली जाएगी। इसके लिए सभी लोग मानसरोवर पार्क में एकत्रित होंगे।

खाप प्रतिनिधियों को लगाए जाएंगे थापे
नवीन जयहिंद ने कहा कि बेरोजगारों की बारात में खाप प्रतिनिधियों को थापा लगाया जाएगा। क्योंकि उनके अंदर सरकार के विरोध में बोलने की हिम्मत होती है। साथ ही उनके कंधों पर समाज को बचाने की जिम्मेदारी होती है। इसलिए उन्होंने खाप प्रतिनिधियों को बेरोजगारों की बारात में पहुंचने का आह्वान किया।

जेल में मिला था आइडिया
नवीन जयहिंद ने कहा कि बेरोजगारों की बारात का आइडिया उन्हें जेल में मिला था। जब जेल में गए थे, उस दौरान एक बंदी ने उन्हें सुझाव देते हुए कहा कि बुजुर्गों की बारात निकाली थी और वह इतनी बड़ी रही। ऐसे में युवाओं की बारात निकालनी चाहिए ताकि उनकी समस्या उठाई जा सके। वह बंदी भी सरकार से तंग था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here