हिमाचल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी के नाम से खोले जाएंगे बोर्डिंग स्कूल

0
49

हिमाचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। करीब 68 स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक में स्कूल खोलने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश
बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कम से कम 100 कनाल के परिसर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी छात्र हितैषी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए इन स्कूलों के लिए जमीन फाइनल करके निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

स्कूलों में खेल सुविधाओं पर भी रहेगा ध्यान
बोर्डिंग स्कूलों में बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन के साथ बेहतर खेल सुविधाएं भी मिलेंगी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं को करियर के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार खेल और शिक्षा का समायोजन करने का प्रयास कर रही है।

हिमाचल में खुलेंगे खेल स्कूल और खेल विश्वविद्यालय
खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार खेल स्कूल और खेल विश्वविद्यालय भी खोलेगी। हिमाचल की सुक्खू सरकार इस दिशा में भी कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिया।

जुब्बल-कोटखाई में बनेगा इंडोर स्टेडियम
शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी की समस्या को दूर करने के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टाफ के युक्तिकरण पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक और गैर-शिक्षक वर्ग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया एक साथ शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here