हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कल श्रीनगर जाएंगे। वहां CM सुक्खू, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। 30 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त होने जा रही है।सुखविंदर सुक्खू इस यात्रा का एक बार फिर से हिस्सा बनेंगे।
कल और परसों शाम को CM श्रीनगर में ही रुकेंगे। 29 जनवरी को CM जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से बैठक करेंगे। 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा संपन्न होने के बाद वह शाम को चंडीगढ़ लौटेंगे।
आज जालंधर गए CM
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू आज दोपहर के वक्त जालंधर गए। वहां पर CM कांग्रेस के दिवंगत सांसद संतोख चौधरी के परिजनों से मिलकर शोक जाहिर करने गए हैं। बता दें कि पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 2 सप्ताह पूर्व संतोख चौधरी का निधन हो गया था। संतोख राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। दिवंगत सांसद के परिजनों से मिलकर CM सुक्खू शाम तक वापस शिमला लौटेंगे।