हिमाचल: 13 जनवरी को होगी कैबिनेट बैठक, CM सुक्खू ने बुलाई मीटिंग

0
50

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 जनवरी को प्रदेश सचिवालय में कैबिनेट बैठक बुलाई है। सुक्खू सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक है। प्रदेशवासी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से कई वादे पहली ही कैबिनेट में पूरा करने का भरोसा दिया है। कांग्रेस ने अपने चुनावी प्रतिज्ञा पत्र में 10 दिन के भीतर पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली पर मोहर लग सकती है।

इसके अलावा 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह और युवाओं को हर साल एक लाख व 5 साल में 5 लाख रोजगार का देने का वादा कर रखा है। मगर, राज्य में 31 दिन तक कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया। अब कैबिनेट बन गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 13 जनवरी को दोपहर बाद 12 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई है।

प्रतिज्ञा पत्र में किए वादे अगले 5 साल में पूरा करने के प्रयास होंगे
कैबिनेट में पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र को कांग्रेस सरकार नीतिगत दस्तावेज बनाएगी और इसमे किए गए सभी वादे अगले 5 साल में पूरा करने का प्रयास करेगी। कैबिनेट तय होते ही मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सभी विभागों को अपना-अपना एजेंडा भी भेजने के निर्देश दे दिए हैं।

1.30 लाख एनपीएस कर्मचारी OPS बहाली की कर रहे मांग
हिमाचल में 1.30 लाख NPS कर्मचारी हैं, जो लंबे समय से OPS बहाली की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने इसे चुनाव में अपनी 10 गारंटियों में पहली गारंटी बनाया था। हालांकि केंद्र सरकार बार-बार OPS बहाली के लिए इनकार कर रही है, लेकिन कांग्रेस शासित राजस्थान व छत्तीसगढ़ OPS को बहाल कर चुके हैं। 13 जनवरी की कैबिनेट में हिमाचल में भी OPS बहाली का ऐलान हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here