हिमाचल में 7 नए मंत्री बने: सबसे बड़े जिले कांगड़ा से सिर्फ एक, शिमला से 3 बने मंत्री

0
51

एक महीने के इंतजार के बाद आखिरकार हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए आज 7 मंत्रियों काे शपथ दिलाई। इनमें सबसे पहले कर्नल धनीराम शांडिल को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधायक चंद्र कुमार, हर्षवर्धन, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

अकेले शिमला जिले से 3 विधायक विक्रमादित्य, रोहित और अनिरुद्ध मंत्री बने हैं। इसके अलावा कांगड़ा से चंद्र कुमार, किन्नौर से जगत राम नेगी, सोलन से धनीराम शांडिल और सिरमौर से हर्षवर्धन को भी मंत्री बनाया गया है। हमीरपुर से CM सुखविंदर सुक्खू और ऊना से डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री हैं। 5 जिलों को कोई मंत्री पद नहीं मिला।

मंत्रियों को शपथ दिलाने से पहले मंत्री बनने से चूके 6 विधायकों को CM सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) की शपथ दिलाई। इनमें सुंदर सिंह ठाकुर, एमएल ब्राक्टा, राम कुमार, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी शामिल हैं।

एक महीने के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार

विधानसभा चुनाव के नतीजे 9 दिसंबर को आए गए थे। 9 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें CM चेहरा चुनने के लिए हाईकमान को अधिकृत किया गया। 10 दिसंबर की शाम को सुखविंदर सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM चुना गया।

इसके अगले ही दिन यानी 11 दिसंबर को CM और डिप्टी CM को रिज पर शपथ दिलवाई गई। इस तरह रिजल्ट आए एक माह से अधिक समय बीत गया। मगर, अब तक कैबिनेट विस्तार नहीं होने की वजह से विपक्ष भी हमलावर होने लगा था। आज यह इंतजार खत्म हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here