पंजाब में 5 जनवरी को सभी टोल प्लाजा होंगे बंदः भाकियू एकता का ऐलान

0
59

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पंजाब में 5 जनवरी को सभी टोल बंद करने की घोषणा की है। यूनियन के मुताबिक यह सभी टोल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद किए जाएंगे। भाकियू एकता उगराहां ने यह फैसला किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के मांग पत्र पर सहमति जताते हुए लिया है। इन टोल पर लगाए जा रहे धरना प्रदर्शन में भाकियू एकता उगराहां द्वारा किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। ताकि किसान-मजदूर संघर्ष की मांगों का डटकर समर्थन किया जा सके।

भाकियू एकता उगराहां के प्रदेश सेक्रेटरी शिंगारा सिंह मान ने कहा कि किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा पहले से पंजाब के 18 टोल 15 जनवरी तक फ्री किए गए हैं। पंजाब की मान सरकार भी केंद्र सरकार और पिछली सरकारों की तरह कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में हो गई हैं। इसका बड़ा उदाहरण जीरा फैक्ट्री का दिया गया। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी जिन मांगों पर लड़ रही है, उन पर सहमति जताते हुए पंजाब के सभी टोल फ्री किए जाएंगे।

ये टोल प्लाजा हैं पहले से ही बंद

अमृतसर के कत्थूनंगल, मानांवाला और अटारी टोल प्लाजा, पठानकोटके दीनानगर टोल प्लाजा, कपूरथला का ढिलवां टोल प्लाजा, ​​​​मोगा का बाघापुराणा टोल प्लाजा, तरनतारन का उसमा, मनण टोल प्लाजा,​​​​​​ होशियारपुर के मुकेरियां, चिलांग, चब्बेवाल, मानसर और गड़दीवाला टोल प्लाजा, फिरोजपुर का गिदड़पिंडी और फिरोजशाह टोल प्लाजा, जालंधर का चकबाहमणियां टोल प्लाजा, फाजिल्का का थे कलंदर और मामोजाए टोल प्लाजा पहले से ही बंद चल रहे हैं।

किसानी के उत्थान की प्रमुख मांगें
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रही है। किसान संगठन राज्य सरकार से कृषि ऋण माफ करने, फसलों के लाभकारी मूल्य और फसलों को नुकसान के मुआवजे सहित अन्य विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की मांग कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here