स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खत्म की हड़ताल

0
48
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर के आश्वासन के बाद पंजाब में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। करीब एक हफ्ते से चल रही हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब पंजाब के 108 एंबुलेंस कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक कर अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है।  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इस बीच मंत्री ने पदाधिकारियों को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

बैठक बुधवार शाम सवा छह बजे पंजाब भवन में शुरू हुई, जो रात करीब आठ बजे तक चली। 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनप्रीत सिंह निझार ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने यूनियन की सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसमें कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना, बर्खास्त एंबुलेंस कर्मचारियों को वापस लेना भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक यूनियन की मांगों को लेकर पंजाब सरकार के चार कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में जल्द ही एक और बैठक बुलाई जाएगी। इसमें कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कुलदीप सिंह धालीवाल, अमन अरोड़ा और डॉ. बलबीर शामिल होंगे। बैठक में संघ की मांगों को ठोस रूप देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here