पतंग उड़ाने के दौरान हाईटेंशन तारों में फंसी डोर, करंट लगने से 7 साल के बच्चे की मौत

0
52

पंजाब के लुधियाना में बुधवार को करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर घायल हो गया। दोनों बच्चे घर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इस बीच उनकी डोर हाईटेंशन तारों में जा फंसी। बच्चा डोर छुड़वाने गया था कि अचानक डोर में करंट आ गया।

इससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे बच्चे ने शोर मचाया तो लोगों ने उसे किसी तरह करंट की चपेट से बचाया। झुलसे बच्चे को लोग प्राइवेट अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मरने वाले बच्चे का नाम मनकीरत सिंह है, उसकी उम्र 7 साल थी।

घायल की पहचान अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। अमनप्रीत के दोनों हाथ बुरी तरह जल चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग है कि डोर को बेचने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी धाराएं लगा मामला दर्ज किया जाए।

मनकीरत का शव आज सौंपा जाएगा
अमनप्रीत सिंह ने कहा कि वह मनकीरत को डोर से छुड़वाने गया था कि अचानक वह भी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। उसने शोर मचाया, जिस पर लोग इकट्‌ठे हो गए। लोगों ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मनकीरत को मृतक घोषित कर दिया। मनकीरत के शव को अस्पताल में रखवा दिया है। परिजनों को आज सुपुर्द किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here