भ्रष्टाचार के आरोप की जांच के बाद पटियाला जेल का सहायक सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड

0
44

पंजाब की पटियाला जेल में तैनात सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। एक कैदी ने आरोप लगाया है कि कमलजीत सिंह उससे पैसे मांग रहा था। जांच के बाद कार्रवाई की गई। यह वही जेल है जहां नवजोत सिंह सिद्धू कैद हैं और रोड-रेज मामले में 1 साल की सजा काट रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद एक कैदी ने आरोप लगाया कि सहायक सुपरिंटेंडेंट उससे पैसे मांग रहा है। पैसे ना देने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी। जांच में सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह दोषी पाया गया। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल सुपरिंटेंडेंट ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

सीनियर अधिकारियों ने की जांच

जेल अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट हरचरण सिंह गिल ने बताया कि इस संबंधी जेल प्रशासन के आदेश मिलते ही कमलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। इस पूरे मामले की जांच जेल विभाग के सीनियर अधिकारियों की तरफ से की गई है, इसलिए वह इस बारे में ज्यादा जानकारी सांझा नहीं कर सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here