अटारी बॉर्डर: गणतंत्र दिवस पर BSF जवानों ने सरहद गैलरी पहुंच फहराया तिरंगा

0
43

पंजाब के अटारी बॉर्डर पर 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। सुबह बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान अटारी सरहद पर बनी गैलरी में पहुंचे और तिरंगा फहराने की रस्म को अदा किया है। दोपहर पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से BSF को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी जाएगी। जिसमें दोनों देश एक दूसरे को मिठाई भेंट कर भाईचारे का संदेश देंगे।

सुबह BSF के जवान व अधिकारी अटारी सीमा पर पहुंचे। 74वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। जिसके बाद शहीदों को नमन किया गया। BSF के अधिकारियों ने सरहद से देश को इस पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस सिर्फ हमारे लिए पर्व ही नहीं, स्वाभिमान है।

उन्होंने कहा कि देश के शहीदों के बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी और 26 जनवरी को हमें अपना संविधान मिला। जिसके बाद भारत पूर्ण रूप से गणतंत्र बना। हमारे शहीदों के द्वारा जो शहीदी दी गई, उसके बाद ही भारत को पूर्ण स्वराज मिला। उनके कारण ही आज पूरा देश स्वतंत्र जी रहे हैं। हम एक गणतंत्र देश के नागरिक हैं, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम सभी देश के लिए जो भी हो सकें, आगे आकर करें।

दोपहर खुलेंगे सरहद पर गेट
अटारी बॉर्डर पर दोपहर भारत-पाकिस्तान सीमा पर गेटों को खोला जाना है। जिसके बाद BSF और पाक रेंजर्स के जवान सरहद पर एकत्रित होंगे। इस मौके पर पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से BSF जवानों को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी जानी है। दोनों देश एक दूसरे को मिठाई देंगे।

फाइनेंस मिनिस्टर फहरा रहे ध्वज
अमृतसर के गांधी ग्राउंड में भी जिला स्तरीय 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल चीमा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। पंजाब पुलिस के जवानों की तरफ से उन्हें सलामी दी गई। जल्द ही अमृतसर के गांधी ग्राउंड में वह तिरंगा फहरा कर शहीदों को नमन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here