भारत जोड़ो यात्रा होशियारपुर में हुई दाखिलः कन्हैया कुमार बोले- बीजेपी ने सांप्रदायिक मतभेद पैदा किए

0
50

पंजाब में राहुल गांधी की 5वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा जालंधर से होशियारपुर जिले में दाखिल हो गई है। 10.30 बजे राहुल गांधी होशियारपुर के खरल कलां पहुंचे। अब 3 बजे यह यात्रा टांडा के लिए रवाना होगी।

सोमवार यात्रा में युवा नेता कन्हैया कुमार पहुंचे। प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने RSS को जवाब दिया है। कन्हैया ने कहा कि BJP और RSS दोनों एक ही हैं। RSS अगर जड़ है तो BJP उसका फल है। RSS ने धर्म को साथ जोड़कर राजनीति की है। ऐसे में कांग्रेस के लिए BJP-RSS अलग-अलग नहीं है। जो भी BJP बोल रही है, उसे RSS की तरफ से ही करवाया जा रहा है।

उन्होंने RSS पर आरोप लगाया कि उन्होंने सनातन धर्म के चिन्हों का प्रयोग करके उस धर्म के साथ जुड़े लोगों को अपने फायदे के लिए साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि BJP-RSS के सत्ता में आने के बाद सांप्रदायिक मतभेद पैदा हुए हैं। कांग्रेस व RSS अलग-अलग विचारधारा वाले हैं। कांग्रेस जो भी कर रही है संविधान के अनुसार ही कर रही है।

वहीं राहुल गांधी की यह यात्रा 2 पड़ाव में हो रही है। राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ 23KM पैदल चलेंगे।

कन्हैया कुमार का RSS को जवाब

भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने के लिए युवा नेता कन्हैया कुमार सोमवार यात्रा में शामिल हुए। पत्रकारवार्ता में कन्हैया कुमार ने आरएसएस-बीजेपी की तरफ से उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया। कन्हैया ने कहा कि लोगों के बीच कांग्रेस के आरएसएस पर जवाबी हमले की बातें हो रही हैं, जबकि आरएसएस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा पर कुछ नहीं कहा गया।

पठानकोट में राहुल गांधी करेंगे संबोधन

पत्रकारवार्ता में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राहुल गांधी के अगले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज यात्रा टांडा में रुकने के बाद मंगलवार सुबह मुकेरियां के लिए रवाना हो जाएगी।

बुधवार यह यात्रा मुकेरियां से हिमाचल में चली जाएगी। जहां यह एक दिन स्टे करेगी। अगले दिन वीरवार यह यात्रा पठानकोट पहुंचेगी। जहां रैली होगी और राहुल गांधी इसमें संबोधन करेंगे। इसके बाद यात्रा 6 कि.मी. का सफर तय करने के बाद जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो जाएगी।

टी ब्रेक के बाद 3 बजे शुरु होगी यात्रा

जालंधर के काला बकरा से शुरू होने वाली यह यात्रा भोगपुर में टी-ब्रेक के बाद खरल कलां आदमपुर में पहले पड़ाव पर रुकेगी। दोपहर यह यात्रा 3 बजे यहीं से शुरू होगी और ढडियाला के पास टी-ब्रेक लेकर टांडा चावला स्काई बार टी-पॉइंट पर खत्म होने वाली है।

य़ात्रा का समय बदला

खास बात यह है कि पंजाब में अब यात्रा का समय बदल दिया गया है। सुबह घनी धुंध होने की वजह से पंजाब पुलिस ने 6 बजे को लेकर सहमति नहीं दी। जिसके बाद यात्रा अब 7 बजे शुरू की जा रही है। वहीं 2 दिन पहले जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह काे भी ठंड में पैदल चलने से हार्ट अटैक आ गया। जिसमें उनका निधन हो गया था।

मूसेवाला के पिता को साथ लेकर चले
रविवार को यह यात्रा खालसा कॉलेज ग्राउंड से शुरू हुई थी। हालांकि बीते शनिवार यात्रा में सांसद चौधरी संतोख सिंह का अचानक हार्ट अटैक से निधन के बाद इसे 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद दोपहर 3 बजे शुरू हुई इस यात्रा में सिद्धू मूसेवाला के पिता व समर्थक भी दिखे। राहुल ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को गले लगाया और हाथ में हाथ डाल अपने साथ यात्रा में भी चलाया।

जालंधर की जगह होशियारपुर में होगी प्रेसवार्ता
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बनाए गए शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी ने जालंधर में प्रेस कान्फ्रेंस भी करनी थी। मगर, सांसद के निधन के बाद प्रेस कान्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया। इसे अब होशियारपुर में करने का फैसला लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here